फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   It felt like an earthquake had come...Eyewitnesses narrate scene after Ahmedabad Plane Crash

Ahmedabad Plane Crash: 'लगा भूकंप आ गया...चारों ओर बस धुआं-धुआं'; प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां किया भयावह मंजर

Fri, 13 Jun 2025 06:51 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 13 Jun 2025 06:51 AM IST
सार

लंदन के लिए उड़ान भरते समय यात्रियों ने सोचा भी नहीं होगा कि यह उनकी जिंदगी का अंतिम दिन है। विमान हादसे के बाद हर तरफ चीख-पुकार मची थी। आसमान में धुएं के गुबार के नीचे बचावकर्मियों के सामने शवों के अवशेषों को एकत्र करने की चुनौती थी। आग का गोला बनकर गिरे विमान ने कई परिवारों की खुशियां और सपनों को निगल लिया। 

विज्ञापन
It felt like an earthquake had come...Eyewitnesses narrate scene after Ahmedabad Plane Crash
अहमदाबाद में विमान हादसा। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे नंबर 23 पर एअर इंडिया को बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान गुरुवार को दो पायलट और 10 क्रू सदस्यों समेत 242 लोगों को लेकर लंदन की उड़ान भरने को तैयार था। खुला आसमान और खिली धूप के बीच दोपहर 1:39 बजे विमान ने रनवे पर दौड़ना शुरू किया। जमीन को छोड़कर विमान हवा में उठा ही था कि इंजन में खराबी आने के कारण विमान डगमगाने लगा। महज 30 सेकंड के भीतर मेघानी नगर में डॉक्टरों के एक हॉस्टल की छत पर जा कर टकरा गया। इस हादसे के वीडियो भी सामने आए हैं। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने भी हादसे की आंखो देखी बयां की है। उन्होंने बताया कि हॉस्टल में टकराने के बाद जैसे ही विमान में आग लगी और विस्फोट की आवाज आई तो ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया। फिर जब बाहर आकर देखा तो चारों ओर बस धुआं धुआं ही था।

विज्ञापन

 

It felt like an earthquake had come...Eyewitnesses narrate scene after Ahmedabad Plane Crash
एअर इंडिया विमान हादसा - फोटो : पीटीआई

एक प्रत्यक्षदर्शी ने हादसे की भयावहता को बयां किया है। चश्मदीद के मुताबिक, मैं घर में लेटा हुआ था। एकदम से आवाज आई तो ऐसा लगा कि भूकंप आया है। बाहर आया तो देखा कि हर तरफ धुआं ही धुआं है। मालूम नहीं था कि कोई विमान क्रैश हुआ है। घटनास्थल पर पहुंचा तो पता चला कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हर तरफ लोगों की लाशें बिखरी पड़ी हुई थीं। आसपास विमान का मलबा बिखरा हुआ था।

चश्मदीद हरेश शाह ने बताया कि विमान बेहद कम ऊंचाई पर उड़ रहा था, जो बीजे मेडिकल कॉलेज की आवासीय बिल्डिंग पर जाकर गिर गया। जोरदार धमाके के बाद विमान आग के गोले में तब्दील हो गया। पांच मंजिला इमारत में भी आग लग गई, जिसमें काफी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कॉलेज परिसर में हर तरफ मलबा बिखरा पड़ा था। एक और चश्मदीद ने बताया, चारों तरफ आग, धुएं के बादल और मलबा बिखरा था। मैं कुछ समझ नहीं पाया। बाद में पता चला कि यहीं विमान हादसा हुआ था। विमान एक आवासीय इमारत पर गिरा था, जिसमें डॉक्टर रहते हैं। यह एक भयानक घटना है।
  

विज्ञापन
विज्ञापन

It felt like an earthquake had come...Eyewitnesses narrate scene after Ahmedabad Plane Crash
अहमदाबाद विमान हादसा। - फोटो : ANI/PTI

ब्रिटिश नागरिक का आखिरी पोस्ट- गुडबाय इंडिया
विमान में सवार ब्रिटिश नागरिक जेमी रे मीक ने हादसे से कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया था। अपनी यात्रा के बारे में मीक कहते हैं, हम हवाई अड्डे पर हैं और बस बोर्डिंग कर रहे हैं। गुडबाय इंडिया, लंदन के लिए 10 घंटे की उड़ान पर वापस जा रहे हैं।

 यह भी पढ़ें - Ahmedabad Plane Crash: हॉस्टल के डाइनिंग एरिया से टकराया एयर इंडिया का विमान, कई मेडिकल छात्रों की मौत की खबर  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed