फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahmed Patel will make reconciliation between Capt Amarinder Singh and Navjot Singh Sidhu

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सुलह कराएंगे अहमद पटेल

Tue, 11 Jun 2019 02:17 AM IST
संदीप भट्ट अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Tue, 11 Jun 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
Ahmed Patel will make reconciliation between Capt Amarinder Singh and Navjot Singh Sidhu
- फोटो : ANI

पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच जारी जंग समाप्त करवाने के लिए कांग्रेस नेतृत्व सक्रिय हो गया है। सिद्धू ने सोमवार को अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी में उन्हें एंट्री दिलाने वाली महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने नेतृत्व को लिखित में अपने साथ किए जा रहे बर्ताव से अवगत कराया। इस दौरान कोषाध्यक्ष अहमद पटेल भी मौजूद थे।

विज्ञापन



सूत्रों ने बताया कि राहुल और प्रियंका ने सिद्धू को अपनी बात कहने का पूरा मौका दिया। उन्हें फिलहाल शांत रहने की सलाह दी गई। कांग्रेस नहीं चाहती कि विवाद आगे बढ़े। लिहाजा मौके पर मौजूद अहमद पटेल को जिम्मा सौंपा गया है कि वे दोनों नेताओं से सुलह का फार्मूला निकालें।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेतृत्व ने सिद्धू को भले पक्ष रखने का मौका दिया, लेकिन यह भी स्पष्ट कर दिया कि बयानबाजी का नुकसान पार्टी को उठाना पड़ता है। इसलिए ऐसा कोई काम न किया जाए जिससे पार्टी की छवि खराब हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेेखनीय है कि कांग्रेस नेतृत्व ने सिद्धू के कैबिनेट की बैठक में शामिल न होने पर नाराजगी जताई थी और इस संबंध में कैप्टन का साथ दिया। साथ ही नेतृत्व यह भी नहीं चाहता कि सिद्धू को पंजाब कैबिनेट से हटाया जाए या फिर वे खुद छोड़ दें।
 

सोनिया के साथ प्रियंका भी जाएंगी रायबरेली

सोनिया गांधी 12 जून को रायबरेली संसदीय क्षेत्र पहुंच रही हैं। उनके साथ उनकी बेटी एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा भी रहेंगी। पांचवीं बार चुनाव जीतने पर सोनिया-प्रियंका जिले की जनता व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताने के साथ संगठन की नब्ज भी टटोलेंगी। सोनिया-प्रियंका के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।



लोकसभा चुनाव के बाद सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा का यह पहला रायबरेली दौरा होगा। इस दौरान प्रियंका पूर्वी यूपी के सभी नेताओं से मुलाकात करेंगी। वह बैठक में हार के कारणों की समीक्षा भी करेंगी। रायबरेली के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह का कहना है कि सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा के रायबरेली दौैरे का कार्यक्रम आ गया है। सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed