फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ahmed Patel Live Updates: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन, भरूच स्थित पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

Wed, 25 Nov 2020 03:00 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 25 Nov 2020 03:00 PM IST
खास बातें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके पुत्र फैसल पटेल ने ट्वीट कर इस बाबत जानकारी दी। पटेल के निधन की खबर सुनते ही कांग्रेस पार्टी के भीतर शोक की लहर दौड़ गई है। कोरोना संक्रमित होने के बाद से वह कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। 71 वर्षीय पटेल को कांग्रेस का 'चाणक्य' माना जाता था। वह दशकों तक गांधी परिवार के सबसे करीबी नेता रहे। अहमद पटेल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, अहमद पटेल जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई साल बिताए, समाज की सेवा की। उनके निधन पर कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि उन्होंने ऐसा दोस्त खोया है, जिसकी जगह कोई दूसरा नहीं ले सकता है। 

विज्ञापन
Ahmed Patel Death News Live Updates: Sonia Gandhi Narendra Modi Rahul Gandhi reaction on death of ahmed patel
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

02:59 PM, 25-Nov-2020

दिल्ली से वडोदरा जाएगा पार्थिव शरीर

गुजरात कांग्रेस के सचिव गौरव पंड्या ने कहा, अहमद पटेल के शव को दिल्ली से शाम 6.30 बजे ले जाया जाएगा। आज शाम उनका पार्थिव शरीर वडोदरा पहुंचेगा। कल वडोदरा से भरूच जाएंगे, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
02:48 PM, 25-Nov-2020

पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

कांग्रेस नेता अहमद पटेल के नश्वर अवशेषों को गुजरात के भरूच में उनके पैतृक गांव पर ले जाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
02:43 PM, 25-Nov-2020

कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति: मनमोहन सिंह

पूर्व पीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने पार्टी के अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे 'कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति' बताया। उन्होंने कहा, अहमद पटेल जी पार्टी के सबसे भरोसेमंद नेताओं में से एक थे और मेरे एक महान मित्र थे। 
02:38 PM, 25-Nov-2020

मैंने अपने भाई को खो दिया: गुलाम नबी आजाद

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, मैंने एक भाई, दोस्त और सहकर्मी को खो दिया है। वह कांग्रेस पार्टी के लिए एक मजबूत स्तंभ थे। उनका निधन पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 
02:30 PM, 25-Nov-2020

दयालु और उदार व्यक्ति थे अहमद पटेल: कपिल सिब्बल

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने अहमद पटेल के निधन पर कहा, वह एक दयालु, उदार और विचारशील व्यक्ति थे। उन्होंने कठिन समय में कांग्रेस पार्टी को एकजुट रखा। उन्होंने कभी पद या मंत्रालय की मांग नहीं की। पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता किसी और में नहीं देखी जा सकती। 
01:29 PM, 25-Nov-2020

आंदोलन के दौरान मेरे परिवार की मदद की: हार्दिक पटेल

कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने कहा, जब मैंने आंदोलन का नेतृत्व किया था, तो उन्होंने मेरे परिवार की मदद की। 4 दशकों तक वे प्रमुख राजनीतिक मामलों में थे लेकिन कभी मंत्री नहीं रहे। उनकी अनुपस्थिति निश्चित रूप से कांग्रेस के लोगों के जीवन में एक बहुत बड़ा प्रभाव छोड़ देगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
01:20 PM, 25-Nov-2020

पार्टी को सदा परिवार माना: सुरजेवाला

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'निशब्द.. जिन्हें हर छोटा बड़ा, दोस्त, साथी..विरोधी भी...एक ही नाम से सम्मान देते थे- ‘अहमद भाई’! वो जिन्होंने सदा निष्ठा व कर्तव्य निभाया, वो जिन्होंने सदा पार्टी को ही परिवार माना, वो जिन्होंने सदा राजनीतिक लकीरें मिटा दिलों पर छाप छोड़ी, अब भी विश्वास नहीं..अलविदा अहमद जी।' 
12:45 PM, 25-Nov-2020

एमवीए ने एक मार्गदर्शक खो दिया : उद्धव ठाकरे 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक मार्गदर्शक बताया और कांग्रेस में उनके योगदान की सराहना की।

मुख्यमंत्री ठाकरे ने एक बयान में कहा, पटेल के निधन से कांग्रेस पार्टी ने उनका चाणक्य खो दिया, वहीं एमवीए सरकार ने अपना मार्गदर्शक।  मुख्यमंत्री ने कहा,  एमवीए के गठन के दौरान मुझे उनके अनुभव और मार्गदर्शन से मदद मिली। उन्होंने कहा कि अहमद पटेल केवल राजनीति में ही सक्रिय नहीं थे बल्कि कई सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय थे।
12:17 PM, 25-Nov-2020

हम सभी उनकी कमी बहुत महसूस करेंगे: प्रियंका गांधी

प्रियंका ने अहमद पटेल के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा, 'अहमद पटेल जी के पूरे परिवार खासकर मुमताज और फैसल के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। कांग्रेस पार्टी के प्रति आपके पिता की सेवा और प्रतिबद्धता असीमित थी। हम सभी उनकी कमी बहुत महसूस करेंगे। मैं कामना करती हूं कि आप लोगों को यह दुख सहन करने की शक्ति मिले।'
12:03 PM, 25-Nov-2020

ऐसे स्तंभ थे, जो मुश्किल दौर में भी खड़े रहे: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अहमद पटेल के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि पटेल एक ऐसे स्तंभ थे जो सबसे मुश्किल दौर में भी पार्टी के साथ खड़े रहे। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने दुख जताते हुए कहा कि पटेल की कांग्रेस के प्रति प्रतिबद्धता और सेवा असीमित थी।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'यह दुख का दिन है। श्री अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के स्तंभ थे। उन्होंने कांग्रेस को जिया और सबसे मुश्किल दौरे में पार्टी के साथ खड़े रहे। वह बहुत बड़ी पूंजी थे। हम उनकी कमी महसूस करेंगे। फैसल, मुमताज और परिवार के प्रति मेरा स्नेह और संवेदना है।' 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed