शाही इमाम अहमद बुखारी ने किया बसपा का समर्थन, सपा पर तीखे आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने यूपी चुनाव में मायावती और उनकी बहुजन समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है। एक निजी टीवी चैनल को दिए गए साक्षात्कार में बुखारी ने समाजवादी पार्टी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सपा के खिलाफ वोट की भी अपील की है।
शाही ने ये ऐलान यूपी चुनाव के मतदान से 2 दिन पहले किया है। बुखारी अबतक समाजवादी पार्टी का समर्थन कर रहे थे। 2012 के विधानसभा चुनावों के दौरान बुखारी ने समाजवादी पार्टी का समर्थन किया था।
हालांकि उनके दामाद उमर अली विधानसभा चुनाव हार गए थे। ऐसे में सपा ने उन्हें एमएलसी बनवाया।
बीजेपी के पक्ष में वोट डालने का भी जारी किया था फतवा
अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए बुखारी ने कहा है कि अखिलेश सरकार ने अपने शासनकाल में मुस्लिमों के लिए कुछ नहीं किया। बुखारी 2014 में बीजेपी के पक्ष में वोट करने का फतवा भी जारी कर चुके हैं।
शाही इमाम अहमद बुखारी के बसपा को समर्थन करने के ऐलान से पहले उलेमा कांउसिल भी बसपा को समर्थन देने का ऐलान कर चुकी है। उलेमा कांउसिल ने भी बसपा को समर्थन देते हुए कहा कि सपा सरकार ने मुस्लिमों के लिए कोई बेहतर काम नहीं किया।