फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Agusta Westland: Delhi Court issued notice to Tihar Jail authorities on ED application

अगस्ता वेस्टलैंड: मिशेल से पूछताछ करना चाहता है ईडी, कोर्ट ने जेल प्रशासन को भेजा नोटिस

Mon, 11 Mar 2019 03:16 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 11 Mar 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
Agusta Westland: Delhi Court issued notice to Tihar Jail authorities on ED application
अगस्ता वेस्टलैंड का बिचौलिया क्रिश्चियन मिशेल - फोटो : ANI

वीवीआईपी चॉपर घोटाले के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आगे की पूछताछ करना चाहता है। ईडी की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन को नोटिस जारी किया है। इस मामले पर अब अगली सुनवाई कल होगी।

विज्ञापन


वहीं सुनवाई से पहले मिशेल ने सीबीआई के विशेष जज को पत्र लिखा था। जिसमें उसने दावा किया था कि उसे कश्मीरी आतंकवादियों और 160 लोगों के साथ वार्ड नंबर 6 में रखा गया है। उसका कहना है कि यह पूरा परिसर एकांत स्थान पर है।
विज्ञापन


इससे पहले मिशेल के वकील ने कहा था कि विचाराधीन कैदियों को दोषी कैदियों के साथ नहीं रखा जा सकता है। जेल नियम इसकी अनुमति नहीं देते। मामले की सुनवाई के दौरान मिशेल के वकील ने कहा था कि उसकी गिरफ्तारी से पहले सीबीआई अधिकारी दुबई में उससे मिले थे और उनके मुताबिक बयान और लोगों के नाम न लेने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कड़ी में उसे अब छोटा राजन व शहाबुद्दीन जैसे कैदियों के साथ रखकर दबाव बनाया जा रहा है। सीबीआई के विशेष अधिवक्ता ने बचाव पक्ष की इस दलील पर कड़ा ऐतराज जताया था। मिशेल ने आवेदन दायर कर कहा था कि उसे परेशान करने की मंशा से सामान्य सेल से निकालकर हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट कर दिया गया है। 

मिशेल का कहना था कि वह अभी विचाराधीन कैदी है और उसे हाई सिक्योरिटी सेल में छोटा राजन, शहाबुद्दीन व अन्य खतरनाक अपराधियों के साथ रखा जा रहा है। इस जेल में कैदी खुले में शौच करते हैं। इसकी जांच एजेंसी अथवा अदालत खुद जांच करवा सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed