फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Agriculture Ministry estimate 2022-23 released production estimated 32.96 crore tonnes

Food Grain: कृषि मंत्रालय का 2022-23 का अनुमान जारी, 32.96 करोड़ टन उत्पादन का अनुमान

Thu, 19 Oct 2023 05:35 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 19 Oct 2023 05:35 AM IST
सार

बागवानी उत्पादन रिकॉर्ड 35 करोड़ टन से ज्यादा रहने की उम्मीद है। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 47.4 लाख टन यानी 1.37 प्रतिशत अधिक है। फलों का उत्पादन 2022-23 में 10 करोड़ 83.4 लाख टन होने का अनुमान है। 

विज्ञापन
Agriculture Ministry estimate 2022-23 released production estimated 32.96 crore tonnes
अनाज का उत्पादन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में इस साल मुख्य फसलों का रिकॉर्ड उत्पादन का अनुमान है। कृषि मंत्रालय ने अनाज उत्पादन के जो अंतिम अनुमान जारी किए हैं उनके अनुसार 2021-22 के 31.56 करोड़ टन के मुकाबले 2022-23 में 32.96 करोड़ टन अनाज उत्पादन होने जा रहा है, जो 1.40 करोड़ टन अधिक है।

विज्ञापन


इस साल का अनाज उत्पादन पिछले पांच सालों के औसत अनाज उत्पादन के मुकाबले करीब तीन करोड़ नौ लाख टन अधिक है। मंत्रालय का अनुमान है कि इस वर्ष चावल का 13.57 करोड़ टन, गेहूं का रिकॉर्ड 11.05 करोड़ टन, पोषक/मोटे अनाज का 5.73 करोड़ टन, मक्का का 3.80 करोड़ टन उत्पादन होने की उम्मीद है। वहीं, गन्ने के बारे में सरकार का अनुमान है कि इसका 4,905 लाख टन और कपास का 3.36 करोड़ टन उत्पादन होगा।
विज्ञापन


फल उत्पादन 11 करोड़ टन
तोमर ने बताया कि बागवानी उत्पादन रिकॉर्ड 35 करोड़ टन से ज्यादा रहने की उम्मीद है। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 47.4 लाख टन यानी 1.37 प्रतिशत अधिक है। फलों का उत्पादन 2022-23 में 10 करोड़ 83.4 लाख टन होने का अनुमान है। सब्जियों का उत्पादन इसी दौरान 21 करोड़ 29.1 लाख टन हो जाने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed