{"_id":"61b891747b83840c6e360e4e","slug":"agriculture-minister-narendra-singh-tomar-tells-lok-sabha-government-in-process-of-creating-unique-id-for-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा: किसानों के लिए विशेष आईडी बनाने की तैयारी में केंद्र, कृषि मंत्री तोमर ने दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा: किसानों के लिए विशेष आईडी बनाने की तैयारी में केंद्र, कृषि मंत्री तोमर ने दी जानकारी
Tue, 14 Dec 2021 06:13 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 14 Dec 2021 06:13 PM IST
सार
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को संसद में कहा कि किसानों का हित सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार उनके लिए एक विशेष आईडी तैयार करने पर काम कर रही है।
विज्ञापन
राज्यसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
केंद्र सरकार देश के किसानों के लिए एक विशेष पहचान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में है। यह जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को लोकसभा में दी। उन्होंने एक लिखित उत्तर में कहा, यह विशेष आईडी किसान किसानों को उन सभी कृषि योजनाओं से जोड़ेगी, जिनका लाभ उन्होंने उठाया है।
विज्ञापन
तोमर ने इस दौरान इस आईडी के कुछ अन्य फायदे भी गिनाए। उन्होंने कहा कि इससे ई-केवाईएफ (नो योर फार्मर) के जरिए किसान की पहचान में मदद मिलेगी। इससे विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभों के लिए विभिन्न विभागों में बार-बार दस्तावेज जमा करने की समस्या से भी छुटकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन
आसानी से हो सकेगा फसल के नुकसान का आंकलन
मौसमी स्थितियों की वजह से फसल को हुए नुकसान का आंकलन भी इस विशेष आईडी की मदद से आसानी से किया जा सकेगा। तोमर ने बताया कि नौ दिसंबर तक पीएम-किसान के तहत पंजीकृत डाटाबेस में 11.64 करोड़ किसान शामिल हैं। इनमें तमिलनाडु के 47.82 लाख किसान पंजीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन