{"_id":"6256d915975ccb098671eb66","slug":"agriculture-minister-narendra-singh-tomar-says-government-stillw-aiting-names-from-farmers-unions-for-setting-up-panel-on-msp-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसपी: समिति के गठन को लेकर बोले कृषि मंत्री तोमर, सरकार को अभी तक नहीं मिले हैं किसान यूनियनों की ओर से नाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एमएसपी: समिति के गठन को लेकर बोले कृषि मंत्री तोमर, सरकार को अभी तक नहीं मिले हैं किसान यूनियनों की ओर से नाम
Wed, 13 Apr 2022 07:37 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 13 Apr 2022 07:37 PM IST
सार
तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार को जैसे ही किसान यूनियनों का प्रतिनिधित्व करने वाले दो-तीन सदस्यों के नाम मिल जाते हैं, इसके बाद जल्द ही समिति का गठन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
- फोटो : twitter.com/nstomar
विस्तार
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर समिति का गठन करने के लिए केंद्र सरकार अभी भी किसान यूनियनों की ओर से सदस्यों के नाम दिए जाने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार एक कार्यक्रम से इतर तोमर ने कहा कि हमने एमएसपी पर समिति के लिए किसान यूनियनों से दो-तीन सदस्यों के नाम मांगे थे। लेकिन हमें अभी तक कोई नाम नहीं मिला है।
विज्ञापन
केंद्र ने पिछले साल नवंबर में तीन विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान किया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जीरो बजट आधारित कृषि को प्रोत्साहन देने के लिए पारदर्शी एमएसपी समिति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
किसान यूनियनों से नाम मिलने के बाद जल्द गठित हो जाएगी समिति
यह बताते हुए कि समिति के गठन में कोई देरी नहीं हो रही है, तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार को जैसे ही किसान यूनियनों का प्रतिनिधित्व करने वाले दो-तीन सदस्यों के नाम मिल जाते हैं, इसके बाद समिति का गठन हो जाएगा।
पिछले महीने तोमर ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा था कि सरकार एमएसपी पर समिति बनाने के लिए प्रक्रिया में है। समिति में केंद्र, राज्य सरकारों, किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और कृषि आर्थशास्त्री शामिल किए जाएंगे।