फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Agreement with IIT Delhi and DRDO for technical expert in CRPF

सीआरपीएफ में तकनीकी विशेषज्ञ के लिए आईआईटी दिल्ली और डीआरडीओ के साथ करार

Sun, 18 Oct 2020 05:19 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 18 Oct 2020 05:19 AM IST
विज्ञापन
Agreement with IIT Delhi and DRDO for technical expert in CRPF
सीआरपीएफ - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने बल की अभियान संबंधी चुनौतियों के लिए तकनीकी समाधान खोजने की दिशा में काम करने वाले अधिकारियों का एक समूह तैयार करने के लिए आईआईटी दिल्ली और डीआरडीओ के साथ करार किया है। करीब 3.25 लाख कार्मिकों वाले बल में ऐसे 500 अधिकारी और उप-अधिकारी हैं, जिनके पास इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी में व्यवसायिक डिग्रियां हैं। 

विज्ञापन


सीआरपीएफ, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली और रक्षा अनुसंधान तथा विकास संगठन (डीआरडीओ) के बीच सहमति पत्र पर हुए हस्ताक्षर के बाद ये अधिकारी इन संस्थानों में अल्पकालिक विशेष पाठ्यक्रम कर सकेंगे और अनुसंधान कार्य भी कर सकेंगे। 
विज्ञापन


सीआरपीएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, सीआरपीएफ के 40 इंजीनियरिंग स्नातक अधिकारियों और अधीनस्थ अधिकारियों का एक बैच आईआईटी-दिल्ली के शिक्षा कार्यक्रम के तहत तीन से छह महीने का प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम करेंगे। उन्होंने कहा, इससे उन्हें जटिल चुनौतियों से निपटने, अभियान संबंधी और रणनीतिक जरूरतों को पूरा करने के विशेष कौशल व क्षमता का ज्ञान मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed