{"_id":"6ac9fe2decc2bddc0e023a12","slug":"agnimitra-paul-slams-cjp-protest-accuses-it-of-stalling-development-say-attempt-to-destabilize-the-country-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"'देश को अस्थिर करने की कोशिश': सीजेपी के प्रदर्शन पर अग्निमित्रा पॉल ने किया हमला, विकास रोकने का लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'देश को अस्थिर करने की कोशिश': सीजेपी के प्रदर्शन पर अग्निमित्रा पॉल ने किया हमला, विकास रोकने का लगाया आरोप
Sat, 10 Oct 2026 02:28 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी
पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता।
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:28 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को देश को अस्थिर करने और विकास रोकने की कोशिश बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनता पीएम मोदी के साथ है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन पर अपनी टिप्पणी की। उन्होंने शनिवार को कहा कि दिल्ली में सीजेपी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन का मकसद देश को अस्थिर करना और विकास की प्रक्रिया को रोकना है।
राज्य की नगरपालिका मामलों और शहरी विकास मंत्री का यह आरोप सीजेपी की ओर से राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किए जा रहे प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के बीच आया है।
अग्निमित्रा पॉल ने क्या कहा?
पॉल ने पत्रकारों से कहा, 'वे जो कर रहे हैं, वह देश के खिलाफ है। वे देश-विरोधी तरीके से व्यवहार कर रहे हैं। वे (सीजेपी) किसी न किसी बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परिकल्पित विकास प्रक्रिया को पटरी से उतारना चाहते हैं।'
विज्ञापन
'जनता पीएम मोदी के साथ के हैं'
इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अलगाववादी ताकतें देश को अस्थिर करने के लिए वामपंथियों और सीजेपी की मदद कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि देश कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के साथ है।
मंत्री दिलीप घोष ने क्या कहा?
वहीं, पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में अशांति फैलाने की कोशिशों से आम जनता को परेशानी हो सकती है। घोष ने पत्रकारों से कहा, 'दिल्ली में अशांति फैलाने की कोशिशों से जनता को परेशानी हो सकती है। सरकार ने पहले से ही ऐसे इंतजाम किए हैं ताकि दिल्ली के निवासियों समेत किसी को भी दिक्कत न हो और बाहरी लोग कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या पैदा न करें।'
उन्होंने आगे कहा, 'किसी को भी विरोध करने से नहीं रोका जा सकता, क्योंकि भारत एक लोकतंत्र है और हर किसी को विरोध प्रदर्शन के जरिए अपनी बात रखने का अधिकार है। हालांकि, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिशों को रोका जाना चाहिए।'