फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Agni 5 India's longest nuclear capable missile launched off Odisha coast

अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण, चीन-पाक तक कर सकती है हमला

Mon, 26 Dec 2016 03:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Dec 2016 03:33 PM IST
विज्ञापन
Agni 5 India's longest nuclear capable missile launched off Odisha coast
फाइल फोटो

भारत की सबसे दूर तक मार करने वाली स्वदेश में विकसित परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-5 मिसाइल का सोमवार को सफल परीक्षण किया गया। परीक्षण ओडिशा के तट से दूर व्हीलर द्वीप पर किया गया। देश में तैयार की गई यह मिसाइल 5 हजार किलोमीटर तक मार कर सकती है। 17 मीटर लंबी और 2 मीटर चौड़ी इस मिसाइल की जद में चीन और पाकिस्तान समेत यूरोप भी होगा।

विज्ञापन


50 टन वजनी अग्नि-5 मिसाइल सतह से सतह पर मार करने में सक्षम है। लॉन्चिंग सिस्टम में कैनस्टर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है इससे मिसाइल को कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन


इसका पहला परीक्षण 19 अप्रैल 2012 को किया गया था। इसके बाद 15 सितंबर 2013 को इसका दूसरा परीक्षण तथा 31 जनवरी 2015 को इसका तीसरा परीक्षण हुआ था। सतह से मार करने में सक्षम यह मिसाइल पांच हजार किलोमीटर से अधिक तक जाने में सक्षम है। यह मिसाइल एक टन से अधिक वजन का परमाणु बम ले जाने में सक्षम है। यह अग्नि श्रृंखला की सबसे उन्नत मिसाइल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अग्नि-5 से जुड़ी पांच खास बातें

Agni 5 India's longest nuclear capable missile launched off Odisha coast
सांकेतिक चित्र

=> अग्नि-5 अग्नि श्रृंखला की मिसाइल है इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है।

=> अग्नि-5 के कुछ और परीक्षण किए जाएंगे जिसके बाद इसे स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड(एसएफसी) में किया जाएगा।

=> 5 हजार दूरी तक मार करने वाली यह मिसाइल चीन के उत्तरी क्षेत्र में हमला कर सकती है।

=> सेना के बेड़े में अग्नि-5 मिसाइल के शामिल के होने बाद भारत 5000-5500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल रखने वाले सुपरएक्सक्लूसिव क्लब में शामिल हो
     जाएगा। 

=> इस वक्त सुपरएक्सक्लूसिव क्लब में अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed