Agnipath Scheme Protest Live: बिहार में उग्र हुआ प्रदर्शन, भाजपा विधायक के वाहन पर पथराव, पांच घायल
{"_id":"62aac9235b0e4e7ae63f8caa","slug":"agneepath-scheme-protest-live-updates-protest-against-indian-army-agneepath-yojana-in-bihar-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Agnipath Scheme Protest Live: बिहार में उग्र हुआ प्रदर्शन, भाजपा विधायक के वाहन पर पथराव, पांच घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 16 Jun 2022 07:24 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 16 Jun 2022 07:24 PM IST
खास बातें
सेना भर्ती को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना को लेकर देश के कई राज्यों में विरोध तेज हो गया है। दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में युवा प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए हैं। विरोध का सबसे ज्यादा असर बिहार में देखा जा रहा है। कई जगह युवा रेलवे ट्रैक पर भी उतरे हैं और ट्रेनों की आवाजाही को रोक दिया है। बिहार के कई स्टेशनों पर ट्रेन पर पथराव किया गया है।
विज्ञापन
अग्निपथ पर बवाल
- फोटो : Social media
लाइव अपडेट
07:24 PM, 16-Jun-2022
34 से अधिक ट्रेनें रद्द
युवाओं को सशस्त्र बलों में भर्ती करने और रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की परीक्षाओं में देरी के कारण 'अग्निपथ' योजना के विरोध में गुरुवार को 34 से अधिक ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। इसके साथ ही आठ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया। रेलवे ने कहा कि विरोध के कारण 72 ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। पांच मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें और 29 यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गईं।
05:46 PM, 16-Jun-2022
चिदंबरम ने सरकार पर साधा निशाना
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि 'अग्निपथ' योजना विवादास्पद है... इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि इस योजना के तहत भर्ती किए गए सैनिक बेहतर प्रशिक्षित और प्रेरित होंगे...हमने सेवानिवृत्त रक्षा अधिकारियों के विचार पढ़े और सुने हैं, लगभग सर्वसम्मति से उन्होंने इसका विरोध किया है।
विज्ञापन
05:21 PM, 16-Jun-2022
ममता बनर्जी ने कही यह बात
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि दंगा कभी हिंदू, मुसलमान, सिख नहीं करते ये तो कुछ लालची नेता करते हैं जिनका दिमाग कचरे से भरा है जो वहां से जंजाल बनाकर आग लगाते हैं। ये लोगों का दोष नहीं है बल्कि उनका दोष है जो लोगों को उकसाते हैं।
04:19 PM, 16-Jun-2022
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान का बड़ा फैसला
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) रक्षा प्राधिकरण के साथ समन्वय में एक कार्यक्रम स्थापित कर रहा है, जिसमें 10वीं पास 'अग्निवीरों' के लिए शिक्षा जारी रखने और अनुकूल पाठ्यक्रम विकसित कर 12वीं का प्रमाणपत्र प्राप्त करने का अवसर दिया जाएगा। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने गुरुवार को बड़ा एलान किया।
04:05 PM, 16-Jun-2022
मध्यप्रदेश में भी विरोध-प्रदर्शन
ग्वालियर में अग्निवीर भर्ती को लेकर छात्रों ने हंगामा किया। बिरला नगर रेलवे स्टेशन पर की तोड़फोड़ की गई। बताया जा रहा है कि बस में भी तोड़फोड़ की गई। ट्रेन में तोड़फोड़ के बाद पुलिस को बलप्रयोग करना पड़ा। लाठियां भांजकर पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा।
02:47 PM, 16-Jun-2022
नवादा के भाजपा जिला कार्यालय में आगजनी
अग्नीपथ स्कीम के विरोध में बिहार के नवादा के भाजपा जिला कार्यालय में आगजनी हुई है। यहां कार्यालय की कुर्सियां और फर्नीचर जलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:35 PM, 16-Jun-2022
बिहार में भाजपा विधायक के वाहन पर पथराव, पांच घायल
अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने नवादा के भाजपा विधायक अरुणा देवी के वाहन पर पथराव कर दिया। जिसमें विधायक समेत पांच लोग घायल हो गए।ये सभी अदालत की ओर जा रहे थे।
02:14 PM, 16-Jun-2022
इन छात्रों को अग्निपथ पर मत चलाइए मोदी जी: राहुल गांधी
अग्निपथ योजना के खिलाफ देश के कई राज्यों में हो रहे प्रदर्शन के समर्थन में राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। राहुल ने ट्वीट कर लिखा कि...
न कोई रैंक, न कोई पेंशन
न 2 साल से कोई direct भर्ती
न 4 साल के बाद स्थिर भविष्य
न सरकार का सेना के प्रति सम्मान
देश के बेरोज़गार युवाओं की आवाज़ सुनिए, इन्हे 'अग्निपथ' पर चला कर इनके संयम की 'अग्निपरीक्षा' मत लीजिए, प्रधानमंत्री जी
न कोई रैंक, न कोई पेंशन
न 2 साल से कोई direct भर्ती
न 4 साल के बाद स्थिर भविष्य
न सरकार का सेना के प्रति सम्मान
देश के बेरोज़गार युवाओं की आवाज़ सुनिए, इन्हे 'अग्निपथ' पर चला कर इनके संयम की 'अग्निपरीक्षा' मत लीजिए, प्रधानमंत्री जी
02:14 PM, 16-Jun-2022
आप किसी के बहकावे में न आएं-योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अग्निपथ योजना छात्रों के स्वर्णिम भविष्य के लिए है। इसलिए कोई भी बहकावे में न आएं।
01:40 PM, 16-Jun-2022
प्रदर्शन के कारण कई ट्रेनें प्रभावित
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट...