फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Agneepath Scheme: Defense Minister Rajnath Singh and Home Minister Amit shah appeal amid ruckus over protest, Rahul Gandhi took a jibe

Agnipath Scheme: बवाल के बीच रक्षा व गृहमंत्री की छात्रों से अपील, सेना प्रमुख बोले- जल्द शुरू होगी सैन्य भर्ती, अवसर का लाभ उठाएं

Fri, 17 Jun 2022 01:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 17 Jun 2022 01:09 PM IST
सार

अग्निपथ योजना को लेकर फैली हिंसा 11 राज्यों में फैल चुकी है। इस बीच देश के गृहमंत्री व रक्षा मंत्री ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है, तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर योजना को लेकर तंज कसा है। 

विज्ञापन
Agneepath Scheme: Defense Minister Rajnath Singh and Home Minister Amit shah appeal amid ruckus over protest, Rahul Gandhi took a jibe
अग्निपथ पर बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्निपथ योजना को लेकर बवाल जारी है। हिंसा की आग 11 राज्यों में फैली चुकी है। यूपी-बिहार व हरियाणा से लेकर तेलंगाना में भी छात्र सड़क पर उतरकर हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जगहों पर ट्रेनों में आग लगा दी गई है, वहीं रेलवे स्टेशनों पर जमकर तोड़फोड़ की गई है। इस बीच देश के गृहमंत्री व रक्षा मंत्री ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है, तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर योजना को लेकर तंज कसा है। 

विज्ञापन


राजनाथ बोले-तैयारी शुरू करें युवा 
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारी बवाल के बीच कहा है कि युवा शांति बनाए रखें और अपनी तैयारी शुरू करें। उन्होंने कहा है कि सेना में भर्ती की प्रक्रिया कुछ ही दिनों में प्रारंभ होने जा रही है।  मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को युवाओं के भविष्य की चिंता करने और उनके प्रति संवेदनशीलता के लिए हृदय से धन्यवाद करता हूं। पिछले दो वर्षों से सेना में भर्ती की प्रक्रिया नहीं होने के कारण बहुत से युवाओं को सेना में भर्ती होने का अवसर नहीं मिल सका था। इसलिए युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर सरकार ने अग्निवीरों की भर्ती की आयु सीमा को इस बार 21 वर्ष से बढ़ा कर 23 वर्ष कर दी है। इससे बहुत सारे युवाओं को अग्निवीर बनने की पात्रता प्राप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

लाभान्वित होंगे युवा- शाह
अग्निपथ योजना पर बढ़ते बवाल के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, इस योजना से बड़ी संख्या में युवा लाभान्वित होंगे देश सेवा व अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने आगे कहा, पिछले दो साल से कोरोना महामारी के कारण सेना में भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई थी, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘अग्निपथ योजना’ में उन युवाओं की चिंता करते हुए पहले वर्ष उम्र सीमा में दो वर्ष की रियायत देकर उसे 21 साल से 23 साल करने का संवेदनशील निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन






जनता क्या चाहती है, प्रधानमंत्री नहीं समझते- राहुल गांधी
अग्निपथ योजना पर तीसरे दिन बवाल के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर सरकार की आलोचना की। उन्होंने लिखा, "अग्निपथ - नौजवानों ने नकारा,  कृषि कानून - किसानों ने नकारा, नोटबंदी - अर्थशास्त्रियों ने नकारा, GST - व्यापारियों ने नकारा।" देश की जनता क्या चाहती है, ये बात प्रधानमंत्री नहीं समझते। क्योंकि,उन्हें अपने ‘मित्रों’ की आवाज़ के अलावा कुछ सुनाई नहीं देता।

जल्द शुरू होगी सैन्य भर्ती- सेना प्रमुख 
अग्निपथ योजना पर सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा है कि सरकार ने 2022 के लिए आयु सीमा को 21 से बढ़ाकर 23 साल कर दिया है। इससे उन युवाओं को लाभ होगा, जो दो साल से सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा, जल्द ही भर्ती प्रक्रिया का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा, हम युवाओं से अपील करते हैं कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed