फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Against China's OBOR, India And Japan together embarking infrastructure projects in many countries

चीन के OBOR से टक्कर लेने को तैयार भारत, जापान के साथ मिलकर कई देशों का इंफ्रास्ट्रक्चर करेगा मजबूत

Tue, 16 May 2017 09:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Tue, 16 May 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
Against China's OBOR, India And Japan together embarking infrastructure projects in many countries
डेमो पिक

भारत और जापान साथ मिलकर अफ्रीका, ईरान, श्रीलंका और दक्षिण पूर्व एशिया में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर काम करने की योजना बना रहा है। इसे चीन के वन बेल्ट वन रोड (OBOR) प्रोजेक्ट को टक्कर देने के लिए ये भारत की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन


बता दें इस क्षेत्र में चीन की दखल बढ़ती जा रही है इसको संतुलित करने के लिए भारत और जापान ने ये कदम उठाया है। इसके अलावा भारत और जापान संयुक्त रूप से पूर्वी श्रीलंका में त्रिंकोमाली पोर्ट का विस्तार करने की भी योजना बना रहा है। 
विज्ञापन


जापान ने अंडमान निकोबार और पूर्वोत्तर भारत के क्षेत्रों में क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्टर बनाने के लिए भारत के साथ साझेदारी की है। बता दें भारत और जापान 24 मई को अहमदाबाद में अफ्रीका विकास बैंक की बैठक के मौके पर क्षमता निर्माण और बुनियादी ढांचे पर संयुक्त परियोजनाओं के बारे में चर्चा करने के लिए अफ्रीका के स्टेकधारकों के साथ एक बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान के वित्त मंत्री इस बैठक में देश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। भारत-जापान की पहल 'फ्रीडम कॉरिडोर' का हिस्सा है जो एशिया-प्रशांत से अफ्रीका तक फैला है।


गौरतलब है कि कॉरिडोर की घोषणा पिछले साल जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जापान यात्रा के दौरान की थी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने हालिया जापानी दौरे में इस मुद्दे पर जापान से बातचीत भी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed