{"_id":"57a921f94f1c1b2a12ee4be8","slug":"against-bank-mergers-parliament-in-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी बैंकों के अधिकारी विलय के विरोध में करेंगें संसद मार्च","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सरकारी बैंकों के अधिकारी विलय के विरोध में करेंगें संसद मार्च
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 09 Aug 2016 05:51 AM IST
विज्ञापन
बैंकों की हड़ताल
- फोटो : PTI
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के आपस में विलय के सरकार के निर्णय के खिलाफ देश भर के सरकारी बैंकों के अधिकारी 9 अगस्त 2016 को संसद मार्च करेंगे।
विज्ञापन
ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कनफेडरेशन के महासचिव, हरविंदर सिंह ने बताया कि संसद मार्च में देश भर के 10 हजार से भी ज्यादा बैंक अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।
इसमें ऊर्जा और दूरसंचार क्षेत्र की सरकारी कंपनियों का भी समर्थन मिल रहा है। उनका कहना है कि सरकार बैंकों के विलय के बहाने इसे निजीकरण के राह पर धकेल रही है।
विज्ञापन
इससे सरकारी बैंकों को घाटा होगा, जबकि निजी क्षेत्र के बैंक फलेगें-फूलेंगे।