फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After winning the Tripura assembly elections, BJP will now want to win the West Bengal elections

त्रिपुरा फतह के बाद अब पश्चिम बंगाल पर भाजपा की निगाहें

Sat, 03 Mar 2018 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता Updated Sat, 03 Mar 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
 After winning the Tripura assembly elections, BJP will now want to win the West Bengal elections

 त्रिपुरा में वाममोर्चा के आखिरी गढ़ को ढहाने के बाद भाजपा की निगाहें अब बंगाल पर हैं। भाजपा ने पंचायत चुनावों को क्वार्टर फाइनल, अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों को सेमी-फाइनल और वर्ष 2021 के विधानसभा चुनावों को फाइनल करार दिया है। पार्टी अब यहां भी त्रिपुरा माडल को लागू करने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


भाजपा सूत्रों ने बताया कि त्रिपुरा की कामयाबी के बाद प्रदेश भाजपा अब बंगाल में भी त्रिपुरा माडल को लागू करने पर विचार कर रही है। इसके तहत पार्टी ने इस साल होने वाले पंचायत चुनावों से पहले राज्य के सभी 77 हजार मतदान केंद्रों पर घर-घर जाकर अभियान चलाने का फैसला किया है। भाजपा ने त्रिपुरा में इसी रणनीति पर चल कर भारी कामयाबी हासिल की है। सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह अब जल्दी ही राज्य में इस योजना की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन


बंगाल में भाजपा पहले से ही तमाम चुनावों में कांग्रेस व वाममोर्चा के पीछे झकलते हुए नंबर दो की जगह हथिया चुकी है। हालांकि पहले स्थान पर रहने वाली तृणमूल कांग्रेस और उसके बीच की खाई काफी चौड़ी है। लेकिन त्रिपुरा के नतीजों ने साबित कर दिया है कि ठोस रणनीति व मजूबत संगठन के साथ इस खाई को पाटना असंभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहले ही कह चुके हैं कि अब पार्टी की निगाहें बंगाल पर हैं। त्रिपुरा का लालकिला फतह करने के बाद पार्टी बंगाल में नए हौसले के साथ आगे बढ़ेगी। यहां बीते लोकसभा चुनावों के बाद से ही लगभग हर चुनाव और उपचुनाव में भाजपा को मिलने वाले वोटों में लगातार इजाफा हो रहा है। 


त्रिपुरा व पश्चिम बंगाल में इस लिहाज से काफी समानता है कि दोनों राज्यों में बांग्लाभाषी आबादी की तादाद ज्यादा है और यह दोनों बांग्लादेश से होने वाली घुसपैठ से पीड़ित हैं। भाजपा यहां तृणमूल कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति के तहत घुसपैठ को बढ़ावा देने के आरोप लगाती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed