{"_id":"56fd29c64f1c1bf81df00152","slug":"after-winning-the-bjp-incites-violence-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जीतने के लिए हिंसा भड़काने का काम करती है भाजपा'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'जीतने के लिए हिंसा भड़काने का काम करती है भाजपा'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 31 Mar 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi
- फोटो : rahul gandhi
कुछ दिन पहले जिस असम की धरती से प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था वहीं से आज राहुल गांधी ने पीएम मोदी और उनकी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। असम के डिगबोई में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा भाजपा जहां भी जीतती है वहां हिंसा भड़काने का काम करती है। अगर भाजपा असम में भी जीती तो यहां भी हिंसा के पुराने दिन वापस आ सकते हैं।
विज्ञापन
राहुल ने कहा भाजपा आरएसएस की उसी नीति पर काम करती है जिसमें एक दूसरे को आमने सामने लड़ा कर सत्ता हासिल की जाती है। कांग्रेस ने असम में लंबे प्रयास के बाद शांति स्थापित की है अगर भाजपा यहां जीत गई तो फिर हालात बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
माल्या के बहाने मोदी पर हमला करते हुए राहुल ने कहा एक तरफ प्रधानमंत्री कहते हैं कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती से लड़ाई लड़ेगी और एक तरफ उनकी नाक के नीचे ही माल्या देश के बैंकों का हजारों करोड़ रुपया डकार कर भाग जाते हैं और सरकार कुछ नहीं करती।
विज्ञापन
कांग्रेस की तारीफ करते हुए राहुल ने कहा कि हमारी सरकार सही मायनों में विकास का काम करती है। तरण गोगोई के नेतृत्व में असम में सरकार ने अच्छा काम किया है। दोबारा हमारी सरकार बनती है तो हम यहां युवाओं के लिए और अच्छा काम करेंगे।
कहा कि सरकार बनने पर सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले छात्रों को मेरिट के आधार पर 100 लोगों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके अलावा गरीब नागरिकों को दो रुपये किलो चावल उपलब्ध कराया जाएगा।