{"_id":"59a0faac4f1c1bde458b477d","slug":"after-verdict-of-court-and-ruckoos-by-dera-supporters-rajnath-call-for-an-emergency-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा समर्थकों की हिंसा पर गृह मंत्रालय की बैठक शुरू, NSA और IB प्रमुख भी मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
डेरा समर्थकों की हिंसा पर गृह मंत्रालय की बैठक शुरू, NSA और IB प्रमुख भी मौजूद
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Sat, 26 Aug 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
राम रहीम को पंचकूला में दोषी करार दिए जाने के बाद पंजाब, हरियाणा समेत दिल्ली-एनसीआर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। हालातों पर काबू पाने की पुलिस हर कोशिश कर रही है। भड़की हुई हिंसा को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय गृहमंत्रालय की उच्चस्तरिय बैठक शुरू हो चुकी है। इस बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत NSA और IB प्रमुख भी मौजूद हैं।
बताया जा रहा है कि इस बैठक में गृह सचिव, एनएसए प्रमुख, आईबी प्रमुख समेत कई बड़े अधिकारी भी मौजूद हैं। इससे पहले राजनाथ ने हरियाणा और पंजाब के हालातों की समीक्षा की और डेरा समर्थकों से शांत रहने की अपील की थी।
विज्ञापन
पढ़ें: फैसले के वक्त CBI जज के सामने 20 मिनट तक हाथ जोड़े खड़े रहे गुरमीत राम रहीम
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा, ‘मैं सभी से विशेषकर डेरा समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। इस हिंसा में किसी भी तरह के जान और माल के नुकसान की भरपाई पैसे से नहीं की जा सकती।’
राजनाथ ने यहां मीडिया को बताया, मैंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से फोन पर बात की। दोनों ही मुख्यमंत्रियों ने मौजूदा हालात और स्थिति को सामान्य बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी है।
इस मामले में राजनाथ ने हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के सीएम को भी अलर्ट किया है। केंद्रीय गृहमंत्री ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से भी बात की। उन्होंने कहा, हरियाणा और पंजाब, दोनों के मुख्यमंत्री आश्वस्त हैं कि जल्द ही कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य हो जाएगी।
हालांकि, इस मामले में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री ने कहा कि हालात काबू में है। बहरहाल, गृह मंत्री ने दोनों राज्यों के सीएम से पूछा कि अगर किसी भी चीज की आवश्यकता हो तो उसकी मुहैया कराई जाएगी। फिलहाल, राज्यों को सेना के हवाले कर दिया गया है।
गौरतलब है कि सुरक्षा के मद्देनजर पंचकूला में सेना को तैनात किया गया है। हरियाणा के डीजीपी बीएस संधु का कहना है कि सेना पंचकूला में फ्लैग मार्च करेगी। संधु ने बताया कि इस इलाके में सेना की 20 टुकड़ियां तैनात की जा रही है। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने सिरसा में भी कर्फ्यू लगा दिया है।
विज्ञापन
High level meeting begins at Home Minister's residence. Home Secy, NSA & IB Chief also present #RamRahimVerdict
— ANI (@ANI) August 26, 2017विज्ञापन