फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After US France unhappy over Hafiz Saeed's release

अमेरिका के बाद फ्रांस भी हाफिज सईद की रिहाई से नाखुश 

Tue, 28 Nov 2017 05:01 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Nov 2017 05:01 AM IST
विज्ञापन
After US France unhappy over Hafiz Saeed's release
मुंबई आतंकी हमले का मास्टर माइंड हाफिज सईद

अमेरिका के बाद फ्रांस भी मुंबई आतंकी हमले का मास्टर माइंड हाफिज सईद की रिहाई पर पाकिस्तान से नाखुश है। आतंकी सरगना हाफिज सईद के संगठन जमात उद दावा (जेयूडी) को अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंधित कर रखा है। 

विज्ञापन


फ्रेंच राजनयिक सूत्रों का कहना है कि सईद की रिहाई पर पेरिस ने पाकिस्तान से अपनी गंभीर चिंता जताई है। पेरिस का कहना है कि सईद का संगठन एक आतंकी संगठन है। लिहाजा उसकी रिहाई से आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की लड़ाई कमजोर पड़ेगी। 
विज्ञापन


पढ़ें- पाक ने हाफिज की रिहाई को ठहराया जायज, कहा- हमारी अदालत संविधान से चलती है, राजनीति से नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फ्रांस और भारत आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए अपने कठोर प्रयासों को जारी रखेंगे और इस खतरे से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने की कोशिश लगातार जारी रखेंगे। यह 2018 की शुरुआत में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्यूएल मैक्रॉन की यात्रा का अहम पहलू होगा। 

सनद रहे कि सईद की रिहाई पर भारत ने शुक्रवार को कठोर निंदा की थी। इसके बाद अमेरिका ने भी इस्लामाबाद को चेताते हुए सके परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। कई कट्टरपंथी सभाओं में भड़काऊ भाषण देने की वजह से सईद इस साल जनवरी से नजरबंद था। लेकिन अब उसकी रिहाई ने आतंक के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को कहीं न कहीं से कमजोर करने की पाकिस्तान की मंशा को उजागर करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed