{"_id":"627671020825d635972a3e8f","slug":"after-union-home-minister-amit-shah-visit-to-his-home-sourav-ganguly-talks-of-close-relation-with-cm-mamata-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल की सियासत: शाह के भोज के एक दिन बाद गांगुली ने ममता बनर्जी पर कही यह बात, जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल की सियासत: शाह के भोज के एक दिन बाद गांगुली ने ममता बनर्जी पर कही यह बात, जानें पूरा मामला
Sat, 07 May 2022 06:45 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 07 May 2022 06:45 PM IST
सार
निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए सौरव गांगुली ने कहा कि हमारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मेरी बहुत करीबी हैं। मैंने इस संस्थान की मदद के लिए उनसे संपर्क किया था। उन्होंने आगे कहा कि मैं फिरहाद हकीम के भी बहुत करीब हूं।
विज्ञापन
सौरव गांगुली और ममता बनर्जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ अपने करीबी संबंधों की बात कही। राजधानी कोलकाता में एक निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान गांगुली ने शहर के मेयर फिरहाद हकीम की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि फिरहाद हकीम ऐसे व्यक्ति हैं, जिससे दिन के किसी भी समय कोई भी संपर्क कर सकता है। उनका ये बयान तब आया जब एक दिन पहले ही गृह मंत्री अमित शाह गांगुली के घर भोजन के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए सौरव गांगुली ने कहा कि हमारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मेरी बहुत करीबी हैं। मैंने इस संस्थान की मदद के लिए उनसे संपर्क किया था। उन्होंने आगे कहा कि मैं फिरहाद हकीम के भी बहुत करीब हूं। वह मुझे तब से देख रहे हैं जब मैं कक्षा एक में था। वह हमारे पारिवारिक मित्र रहे हैं। जो भी उनसे संपर्क करता है उसे मदद मिलती है। मैंने भी उन्हें कई बार फोन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को आए उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राजनीतिक विश्लेषक बिस्वजीत चक्रवर्ती ने कहा कि वे ऐसा अपने फायदे के लिए कर रहे हैं। वे जानते हैं कि उनको केंद्र और ममता बनर्जी दोनों को खुश रखना है ताकि उनका कारोबार चलता रहे। वे काफी अच्छी तरह से संतुलन बना रहा हैं।
वहीं एक अन्य समीक्षक ने उन्हें 'परफेक्ट जेंनटलमैन' बताया। उन्होंने कहा कि गांगुली एक बेहद बुद्धिमान व्यक्ति हैं। मुझे लगता है कि शाह कल उनके आवास पर मूल्यांकन करने आए थे कि गांगुली राजनीति में उतरने के लिए कितना तैयार हैं। और आज उन्होंने सीएम से अपनी निकटता के बारे में बात की। वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें राष्ट्रीय और राज्य दोनों में जीवित रहना है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह के गांगुली के आवास पर जाने से यह अटकलें तेज हो गई थीं कि पूर्व क्रिकेटर जल्द ही राजनीति में शामिल होंगे। हालांकि इस रात्रिभोज को एक करीबी पारिवारिक संबंध बताया गया था। भोज के दौरान सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली के अलावा क्रिकेटर के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।वहीं अमित शाह के साथ भाजपा के विचारक स्वप्न दासगुप्ता, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी भी थे।
भोज के बाद सौरव गांगुली ने कहा था कि कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन मैं अमित शाह को 2008 से जानता हूं। जब मैं खेलता था, तो हम मिलते थे, लेकिन उतना नहीं क्योंकि मैं दौरे पर हुआ करता था। मैं उनके बेटे के साथ काम करता हूं। यह एक पुराना जुड़ाव है।
वहीं, डोना गांगुली ने कहा था कि गृहमंत्री अमित शाह के गांगुली आवास के दौरे के दौरान राजनीति पर कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा था कि अटकलें लगाना मानवीय है, लेकिन अगर कोई खबर है, तो सभी को पता चल जाएगा। मुझे नहीं पता कि सौरव राजनीति में आएंगे या नहीं, लेकिन अगर वह राजनीति में आते हैं तो अच्छा करेंगे।मुझे विश्वास है कि वह लोगों के लिए अच्छा काम करेंगे।
गौरतलब है कि सौरव गांगुली ने 28 अप्रैल को राज्य सचिवालय का दौरा किया था। उन्होंने स्टेडियम बनाने के लिए बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (सीएबी) को जमीन आवंटित करने के संबंध में बनर्जी से मुलाकात की थी।