फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after Trinamool Congress mukul roy may join BJP

तृणमूल कांग्रेस के बाद बीजेपी से जुड़ सकते हैं मुकुल रॉय

Wed, 27 Sep 2017 10:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Wed, 27 Sep 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
after Trinamool Congress mukul roy may join BJP

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी के करीबी और खास मुकुल रॉय ने पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया है। मुकुल रॉय का यह फैसला पश्चिम बंगाल की राजनीति को नया मोड़ दे सकती है। चूकि भाजपा बंगाल में अपने लिए जमीन तलाश रही है। पार्टी एक ऐसे चेहरे की तलाश में है जो राज्य की राजनीति में भाजपा को मजबूती दे सके। 

विज्ञापन


हालांकि, मुकुल रॉय के पार्टी छोड़ने से पहले ही पश्चिम बंगाल में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया।

ऐसे में मुकुल रॉय बीजेपी के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। गौरतलब है कि बीजेपी 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी में है और वह बंगाल में सीट निकालने की कोशिश कर रही है। इसके लिए बीजेपी को मुकुल रॉय जैसे किसी चेहरे की तलाश है। 
विज्ञापन


पढ़ें: मुकुल रॉय, जिनके लिए मोदी से टकरा गईं थीं ममता
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सवाल है कि क्या बीजेपी रॉय को पार्टी में जगह देती है? सूत्रों की मानें तो मुकुल रॉय बीजेपी के साथ जुड़ना चाहते हैं, जबकि पार्टी उन्हें एक सहयोगी के तौर पर रखना चाहती है। हालांकि, दूर्गा पूजा के बाद यह मामला साफ हो जाएगा। 

1990 में जब ममता ने कांग्रेस छोड़ने का फैसला लिया तब भी मुकुल उनके साथ थे

after Trinamool Congress mukul roy may join BJP
मुकुल राय - फोटो : फाइल फोटो

चूकि बीजेपी लंबे समय से रॉय पर सारदा स्कैम में शामिल होने का आरोप लगाती आई है। ऐसे में पार्टी में उन्हें जगह देना मुश्किल हो सकता है। बता दें कि मुकुल रॉय और तृणमूल कांग्रेस का रिश्ता बीस साल पूराना था।

17 दिसंबर 1997 को जब  TMC बनी तो मुकुल रॉय ममता बनर्जी के साथ थे। 1990 में जब ममता ने कांग्रेस छोड़ने का फैसला लिया तब भी मुकुल उनके साथ थे। उन दिनों से ही मुकुल बिना किसी संदेह के ममता के खास बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed