फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After the Zubani Jung in the Maha coalition, 'poster wise'

दिल्ली में नीतीश, पटना में शुरू हुआ पोस्टर वार

Sat, 22 Jul 2017 09:14 PM IST
amarujala.com- Written by: नसीम खान
amarujala.com- Written by: नसीम खान Updated Sat, 22 Jul 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
After the Zubani Jung in the Maha coalition, 'poster wise'
पटना में लगे पोस्टर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तीन दिवसीय प्रवास पर रवाना होने से पूर्व जदयू के बयान जहां धारदार हुए हैं, वहीं पटना की सड़कों पर पोस्टर वार भी शुरू हो गया है। विपक्षी दल भाजपा ने भी धमकी भरे लहजे में कह दिया है कि चार दिनों में तेजस्वी पर फैसला हो वर्ना विधानसभा का मानसून सत्र नहीं चलने दिया जाएगा।

विज्ञापन

 

इन सब के बीच राजद नेता पूरी तरह खामोश हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके कार्यकर्ता हमलावर हैं। पटना के आयकर चौराहे पर लगा पोस्टर जदयू प्रवक्ताओं पर आग उगल रहा है। इसमें जदयू प्रवक्ता पर सुशील मोदी की भाषा बोलने का आरोप लगाया गया है। कहा जा रहा है कि यह पोस्टर राजद की ओर से लगाया गया है, लेकिन राजद इससे इनकार कर रहा है। जदयू प्रवक्ताओं ने भी केवल पोस्टर लगाने वालों को बधाई दी है और नकारात्मक सोच वाला बताया है।

विज्ञापन

 

राजद चाहे जदयू प्रवक्ताओं पर कोई टिप्पणी न करने की बात कर रही हो, लेकिन कांग्रेस नेता दिलीप चौधरी ने खुलकर जदयू प्रवक्ताओं पर निशाना साधा है। चौधरी ने कहा कि जब नीतीश और तेजस्वी के बीच बातचीत हो चुकी है और तेजस्वी अपनी सफाई नीतीश कुमार को दे चुके हैं तो फिर प्रवक्ताओं को तेजस्वी से सफाई मांगने के बदले नीतीश कुमार से बात करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद जदयू प्रवक्ताओं ने उनके खिलाफ मोरचा खोल लिया है। पार्टी प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि दिलीप चौधरी  कांग्रेस के नेता हैं, लेकिन उनकी पहुंच कांग्रेस आलाकमान से अधिक दूसरे दलों के आलाकमान के पास है। वो राजद से पता लगा लें कि नीतीश कुमार ने मुलाकात के दौरान क्या सुना और क्या कहा।


 

इधर, भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि 28 तारीख से पहले नीतीश कुमार को तेजस्वी पर फैसला लेना होगा, वर्ना भाजपा दोनों सदनों को बाधित करेगी। मोदी ने कहा कि बिना तेजस्वी को बरखास्त किए हम सदन नहीं चलने देंगे। चार दिनों में नीतीश को फैसला लेना होगा अब और इस मामले को टालने की गुंजाइश नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed