Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After the train accident in Andhra Pradesh PM Modi spoke to Railway Minister Vaishnav, reviewed the situation

Train Accident: आंध्र में रेल हादसे के बाद पीएम मोदी ने रेल मंत्री वैष्णव से की बात, हालात की समीक्षा की

Mon, 30 Oct 2023 12:32 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 30 Oct 2023 12:32 AM IST
सार

विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर (ट्रेन संख्या 08532) रविवार रात विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर (ट्रेन संख्या 08504) से टकरा गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हुई है और 40 अन्य घायल हुए हैं।

विज्ञापन
After the train accident in Andhra Pradesh PM Modi spoke to Railway Minister Vaishnav, reviewed the situation
Train Accident - फोटो : ANI

विस्तार

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में रविवार को दो रेलगाड़ियों की टक्कर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। पीएम मोदी ने स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हुई है और 40 घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


वैष्णव ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बचाव अभियान चल रहा है। सभी को निकाल लिया गया है। टीमें तैनात कर दी गई हैं। PM मोदी ने हालात की समीक्षा की है। मैंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। वैष्णव ने मृतकों के लिए 10 लाख, गंभीर घायलों के लिए 2.5 लाख और मामूली घायलों के लिए 50,000 रुपये मुआवजा राशि देने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की
इस बीच प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने भी बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। उन्होंने अलामांडा और कांतकपल्ले खंड के बीच दुर्भाग्यपूर्ण ट्रेन दुर्घटना के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस बीच प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजन को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार की रुपये की आर्थिक मदद का एलान किया गया।



हादसे में नौ की मौत, 40 घायल
आंध्र प्रदेश ट्रेन दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई है। विजयनगरम जिला प्रशासन ने बताया कि इसमें अब तक 40 लोग घायल हुए हैं। जिनमें से 32 को विजयनगरम सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं, विशाखा एनआरआई हॉस्पिटल में एक घायल को, मेडिकवर हॉस्पिटल में 2 को भर्ती कराया गया है। चार लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायल आंध्र प्रदेश के हैं।


सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को घायल लोगों को सहायता प्रदान करने का आदेश दिया। आंध्र प्रदेश CMO के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने तत्काल राहत उपाय करने और विजयनगरम के निकटतम जिलों विशाखापत्तनम और अनाकापल्ली से अधिक से अधिक एम्बुलेंस भेजने और अच्छी चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए आसपास के अस्पतालों में उचित व्यवस्था करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने पुलिस और राजस्व सहित अन्य विभागों के समन्वय के आदेश जारी किए हैं, जिससे घायलों को शीघ्र चिकित्सा सेवाएं मिलें।

तमिलनाडु सीएम ने भी व्यक्त की संभावनाएं
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने भी हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बालासोर रेल हादसे के बाद आंध्र प्रदेश में रेल हादसा, मैं बहुत दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदनाें हैं। मैं कामना करता हूं कि घायल जल्द स्वस्थ हो जाएं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed