फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After the threat of India pakistan says In embassies I do not have any role in Pulwama 

भारत की धमकी से घबराया पाकिस्तान, दूतावासों से ले रहा कश्मीर के हालात की जानकारी

Sat, 23 Feb 2019 03:41 PM IST
तिवारी अभिषेक जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली 
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली  Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 23 Feb 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
After the threat of India pakistan says In embassies I do not have any role in Pulwama 
इमरान खा

पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर जिस तरह घेरा है, उससे पाकिस्तान बुरी तरह घबरा गया है। प्रधानमंत्री इमरान खान रोजाना इस मसले पर अपने सलाहकारों की बैठक ले रहे हैं।

विज्ञापन


भारत की धमकी और अंतरराष्ट्रीय दबाव से परेशान होकर पाकिस्तान अब खुद की जान बचाने के लिए तीन सूत्रीय योजना पर काम कर रहा है। पाकिस्तान विभिन्न देशों के दूतावासों के साथ संपर्क कर उन्हें यह बता रहा है कि भारत के कश्मीर में स्थिति कैसी है। वहां आतंकी हमले क्यों होते हैं। राजदूतों से कहा जा रहा है कि पुलवामा में उसका कोई हाथ नहीं है।
विज्ञापन


शनिवार को अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह बयान दिए जाने के बाद कि भारत पुलवामा हमले के बाद कुछ बड़ा कर सकता है, पाकिस्तान की घबराहट और ज्यादा बढ़ गई है। इमरान खान ने अपने विदेश मंत्री शाह मोहम्मद कुरैशी से कहा है कि वे राजदूतों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय जनमत को बताएं कि पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन नहीं करता। वह शांतिप्रिय देश है और आतंकवाद में उसने भी कीमत चुकाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी अधिकारी दूतावासों में जाकर बता रहे हैं कि पुलवामा के हमले में हमारा कोई हाथ नहीं है। मोदी सरकार ने इस हमले पर अभी तक पाकिस्तान के साथ कोई सबूत साझा नहीं किया है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान इस हमले की जांच में भारत को सहयोग देने के लिए तैयार है। अपने देश में मौजूद राजदूतों के अलावा दूसरे राष्ट्रों में रह रहे सभी पाकिस्तानी राजदूतों से यह कहा जा रहा है कि वे संबंधित देशों को कश्मीर में मुसलमानों के साथ हो रहे बुरे व्यवहार के बारे में बताएं।

दूसरी रणनीति यह है कि पाकिस्तान अपने पड़ोसी देश के साथ बातचीत कर मामले को सुलझाना चाहता है। उसने बातचीत का विकल्प खुला रखा है। तीसरा, भारत की धमकी और अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद खुद को फंसा देख पाकिस्तान अब संसद सत्र बुलाने की तैयार कर रहा है। वह संसद को इस बात के लिए विश्वास में लेना चाहता है कि भारत थल, जल और वायु में कोई भी सैन्य कार्रवाई करता है तो हम उसका जवाब देंगे। मतलब साफ है कि पाकिस्तान को भारत की कार्रवाई का भय साफ दिखाई दे रहा है।


इस बाबत सैन्य विशेषज्ञ जीडी बख्शी का कहना है कि पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। चूंकि इस बार संयुक्त राष्ट्र संघ और अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भी पाकिस्तान की पोल खुल चुकी है, इसलिए वह दूतावासों के माध्यम से अपने झूठ पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed