{"_id":"653e0f2e5d2144e9d6085194","slug":"after-the-ernakulam-blast-the-first-reaction-of-the-people-present-in-the-convention-hall-came-out-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ernakulam Blast: 'धमाकों की आवाज से गूंज उठा कन्वेंशन हॉल', सभा में मौजूद लोगों की सामने आई पहली प्रतिक्रिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ernakulam Blast: 'धमाकों की आवाज से गूंज उठा कन्वेंशन हॉल', सभा में मौजूद लोगों की सामने आई पहली प्रतिक्रिया
Sun, 29 Oct 2023 01:25 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एर्नाकुलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एर्नाकुलम
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sun, 29 Oct 2023 01:25 PM IST
सार
Kerala Ernakulam Blast Video : केरल के एर्नाकुलम में रविवार सुबह एक कन्वेंशन सेंटर में भीषण धमाके हुए। समिति के सदस्य साजू ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, धमाकों के बाद हम सब बाहर की ओर भागे। हम सब इतना ही जानते हैं कि सबको बाहर भेजने में लगे थे।
विज्ञापन
Ernakulam Blast
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के एर्नाकुलम में रविवार सुबह एक कन्वेंशन सेंटर में भीषण धमाके हुए। जिसमें एक व्यक्ति की मौत और कई लोग घायल हो गए। कलामसेरी पुलिस के मुताबिक, यह धमाका उस वक्त हुआ, जब कई लोग कन्वेंशन सेंटर में प्रार्थना सभा के लिए जुटे थे। कन्वेंशन सेंटर में उस वक्त मौजूद लोगों ने मीडिया से बातचीत की। कन्वेंशन सेंटर में मौजूद एक वृद्ध महिला ने कहा, पहला धमाका प्रार्थना के बीच हुआ। जिसके बाद हमने दो और विस्फोटों की आवाज सुनी। पूरे सभागार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था।
वहीं समिति के सदस्य साजू ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, धमाकों के बाद हम सब बाहर की ओर भागे। बस इतना ही जानते हैं कि हम सबको बाहर भेजने में लगे थे। अधिकारियों से सम्पर्क साधा गया ताकि हमें स्थिति का पता चल सके।
रविवार को इस तीन दिवसीय प्रार्थना सभा का आखिरी दिन था। अधिकारियों के मुताबिक, जिस वक्त यह धमाके हुए उस दौरान प्रार्थना सभा में करीब दो हजार लोग जुटे थे। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि कालामसेरी धमाके को लेकर उन्होंने सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही छुट्टी पर गए सभी स्वास्थ्यकर्मियों को तुरंत काम पर लौटने के लिए कहा है।
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से बात की और बम विस्फोट के बाद राज्य के हालात पर चर्चा की। शाह ने एनआईए और एनएसजी की एक टीम को तुरंत घटनास्थल पर जाने और मामले में जांच शुरू करने के आदेश दे दिए हैं।

#WATCH | Kerala: It was an accident. We all rushed out. That's all what we know. And we all rushed out. Got everybody to safety. That's all we can say is this now. We're going to meet the officers so we'll know what the situation is..," says Saju, committee member https://t.co/jIJZEJgQ38 pic.twitter.com/9e1T0hZ9P8
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 29, 2023
रविवार को इस तीन दिवसीय प्रार्थना सभा का आखिरी दिन था। अधिकारियों के मुताबिक, जिस वक्त यह धमाके हुए उस दौरान प्रार्थना सभा में करीब दो हजार लोग जुटे थे। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि कालामसेरी धमाके को लेकर उन्होंने सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही छुट्टी पर गए सभी स्वास्थ्यकर्मियों को तुरंत काम पर लौटने के लिए कहा है।
#WATCH | Visuals from Ernakulam, Kerala where one person died, and several injured in an explosion at a Convention Centre in Kalamassery https://t.co/hir8k808v2 pic.twitter.com/305HuzA4gg
— ANI (@ANI) October 29, 2023