भारत ने श्रीलंका जाने के इच्छुक नागरिकों के लिए जारी की यात्रा एडवाइजरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बाद अब भारत ने भी श्रीलंका में हाल ही में हुए भीषण आतंकवादी हमलों के बाद मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए इस देश की यात्रा करने के इच्छुक भारतीय नागरिकों के लिए यात्रा एडवाइजरी जारी की है। शनिवार को विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में भारतीय नागरिकों से श्रीलंका की यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है।
मंत्रालय ने श्रीलंका यात्रा गए भारतीयों से भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने और होटलों में अत्यधिक सावधानी बरतने को कहा है। साथ ही किसी तरह की सहायता के लिए कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग से संपर्क करने को कहा गया है।
MEA: In case of those undertaking essential travels,they can contact the High Commission of India in Colombo or the Assistant HC in Kandy/Consulates in Hambantota&Jaffna in case of requirement of any assistance.Helpline no. of the Indian HC are available on the Mission’s website. https://t.co/ngBCFHse7Z
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 27, 2019
बता दें कि इससे पहले आतंकी खतरों को देखते हुए अमेरिकी सरकार ने अपने देश के नागरिकों से श्रीलंका की यात्रा पर सोच-समझ कर जाने के लिए कहा है। मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘आतंकवादी बिना किसी चेतावनी अथवा हल्की चेतावनी के हमला कर सकते हैं।’
मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘पर्यटक स्थलों, यातायात ठिकानों, बाजारों, शॉपिंग मॉल, सरकारी संस्थानों, होटलों, क्लबों, रेस्तरां, प्रार्थना स्थलों, पार्कों, खेल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शिक्षण संस्थानों, हवाई अड्डों, अस्पतालों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों को निशाना बना सकते हैं।’ वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्रीलंका की यात्रा से बचने की अपील की गई है।
गौरतलब है कि ईस्टर के दिन (रविवार) को श्रीलंका में आत्मघाती हमले 359 लोग मारे गए थे, इनमें 10 भारतीय भी शामिल हैं। इन धमाकों में लगभग 500 से भी ज्यादा लोग घायल हुए है। जिसके बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने देशव्यापी आपातकाल घोषित किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.