फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Supreme court verdict on Rafale deal, congress-BJP prepared for counter attack in Parliament

राफेल लड़ाकू विमान को लेकर कांग्रेस की अटैक-2 की तैयारी, भाजपा और सरकार जवाब के लिए तैयार

Thu, 14 Nov 2019 07:12 PM IST
Harendra Chaudhary शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 14 Nov 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
After Supreme court verdict on Rafale deal, congress-BJP prepared for counter attack in Parliament
राफेल लड़ाकू विमान - फोटो : dassault aviation

विज्ञापन

राफेल लड़ाकू विमान सौदे में कदाचार के आरोप को लेकर उच्चतम न्यायालय का फैसला आया है। भाजपा अध्यक्ष, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने पार्टी फोरम से कांग्रेस पार्टी तथा इसके पूर्व अध्यक्ष पर तीखा वार किया है। दोनों ने राहुल गांधी और कांग्रेस से देश से माफी मांगने की अपील की है। जवाब में कांग्रेस पार्टी ने आक्रामक तेवर अपना लिया।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जहां ट्वीट करके कहा है कि शीर्ष अदालत ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे की जांच के दरवाजे खोल दिए हैं, वहीं पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने उच्चतम न्यायालय के फैसले की गलत तरीके से व्याख्या कर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

क्या कहते हैं सुरजेवाला

पुनर्विचार याचिका पर आए अदालत के आदेश के पैरा 86 का जिक्र करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने संविधान के अनुच्छेद 32 का हवाला देते हुए अपनी सीमाओं का उल्लेख किया है। अदालत ने अपने आदेश में कांट्रेक्चुअल करप्शन, मिसलिनियम प्राइस बंगलिंग इन प्राइस, अलर्ट स्पेसिफिकेशन, क्रोनी कैपिटलिज्म और वायलेशन ऑफ द मैंडेटरी प्रोविजन ऑफ द डिफेंस प्रोक्योरमेंट प्रोसीजर का जिक्र किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अदालत के आदेश के पैरा 73 और 86 का जिक्र करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि देश की पुलिस, सीबीआई या स्वतंत्र जांच एजेंसी इसकी जांच कर सकती है। इस पर शीर्षस्थ अदालत ने कोई भी रोक नहीं लगाई है। कांग्रेस पार्टी के मीडिया विभाग के इंचार्ज ने कहा कि अदालत के इस फैसले के बाद प्रकरण की जांच कराए जाने की संभावना बढ़ी है। सुरजेवाला ने आरोप लगाते हुए कि केंद्र सरकार के मंत्री और भाजपा के नेता अदालत के निर्णय की गलत व्याख्या करके देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।

सरकार और भाजपा का हमला

अदालत का फैसला आने के बाद केंद्रीय कानून मंत्री ने प्रेसवार्ता की। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम नेता मीडिया के सामने आए और एक सुर में अदालत के फैसले का हवाला देकर कांग्रेस पार्टी को आईना दिखाया। अमित शाह ने अदालत के फैसले को आरोप लगाने वालों पर करारा जवाब बताया और कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की। रविशंकर प्रसाद ने यह भी कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी दोनों को देश से ऐसे बेबुनियाद आरोप लगाने के लिए माफी मांगनी चाहिए। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जिनके हाथ भ्रष्टाचार से रंगे हैं, उन्होंने ऐसा करके देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया है।

माफी क्यों, जेपीसी और जांच की मांग करते हैं- कांग्रेस

भाजपा के पलटवार पर कांग्रेस पार्टी ने पलटवार किया है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हम माफी क्यों मांगे, हम राफेल लड़ाकू विमान सौदे के मुद्दे पर जेपीसी की मांग करते हैं। यह मांग पहले से ही लंबित है और कांग्रेस पार्टी इसकी पुन: मांग करती है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अदालत के फैसले के बाद स्वतंत्र एजेंसी, सीबीआई या अन्य से जांच का रास्ता साफ हुआ है। इसलिए देश की जांच एजेंसियों से इस सौदे के जांच की मांग करते हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और प्रधानमंत्री को चौकीदार चोर कहने वाले राहुल गांधी ने ट्वीट करके सौदे पर संसद की संयुक्त समिति से जांच की मांग की है।

गरमाएगी संसद, हो सकता है राफेल अटैक-2

कांग्रेस पार्टी के नेताओं का कहना है कि वह 18 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीत कालीन सत्र में फिर राफेल लड़ाकू विमान सौदे में कदाचार का मुद्दा उठाएंगे। इस मामले की संसदीय मामलों की संयुक्त समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग करेंगे। माना जा रहा है कि 16 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी नेताओं से चर्चा के बाद संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों में राफेल मुद्दे को उठाने पर चर्चा करेंगी। वहीं भाजपा के रुख से साफ है कि वह संसद में कांग्रेस पार्टी की जेपीसी की मांग करने पर उसे आईना दिखाने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed