{"_id":"5dd4806b8ebc3e54d031f6a6","slug":"after-suicide-the-dead-body-of-the-farmer-hung-on-the-tree-for-six-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के बाद छह दिन तक पेड़ पर लटका रहा किसान का शव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आत्महत्या के बाद छह दिन तक पेड़ पर लटका रहा किसान का शव
Wed, 20 Nov 2019 05:23 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 20 Nov 2019 05:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की आत्महत्या के लिए बदनाम हो चुके महाराष्ट्र के अकोला जिले में एक 62 वर्षीय आदिवासी किसान का शव पेड़ पर छह दिन तक लटका रहा। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को पेड़ पर लटके शव पर लोगों की नजर जाने के बाद उसे नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
मृतक तुलसीराम शिंदे के परिजनों का आरोप है कि उसने हाल ही में हुई बेमौसमी बरसात से अपनी चार एकड़ जमीन में बोई सोयाबीन की फसल खराब होने के गम में आत्महत्या की है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अकोला से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित चन्नी पुलिस थाने के इंस्पेक्टर गणेश वानाड़े ने बताया कि तुलसीराम ने छह दिन पहले नावेगांव जंगल में खुद को पेड़ पर लटकाकर आत्महत्या की थी। मंगलवार दोपहर को गश्त लगा रहे जंगल के गार्डों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
तुलसीराम पिंपालोली गांव में अपने घर से 13 नवंबर की रात से गायब था। शव की हालत देखकर लग रहा है कि उसने उसी रात पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी है। इंस्पेक्टर ने मौत का सही समय पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलने की बात कही है।