फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After six months of mission Mars, Venus on Isro’s planetary travel list 

मंगल के बाद अब शुक्र की तैयारी में इसरो, अगले 10 साल में लॉन्च होंगे सात वैज्ञानिक मिशन

Sat, 18 May 2019 12:55 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 18 May 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
After six months of mission Mars, Venus on Isro’s planetary travel list 
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के छह साल पहले मंगल ग्रह पर जाने के बाद अब इसरो की मिशन शुक्र ग्रह (वीनस) की तैयारी है। इसरो ने अगले 10 वर्षों में सात वैज्ञानिक मिशन की योजना बनाई है, जिसमें 2023 में शुक्र ग्रह की तारीख भी शामिल है। 

विज्ञापन


अगले दस सालों में 2020 में ब्रह्मंडीय विकिरण का अध्ययन करने के लिए एक्सपोसेट, 2021 में सूर्य के लिए एल1, 2022 में मंगल मिशन-2, 2024 में चंद्रयान-3 और 2028 में सौरमंडल के बाहर एक खोज इसरो की सूची में शामिल हैं। 
विज्ञापन


आकार, संरचना और घनत्व में समान होने की वजह से शुक्र ग्रह को पृथ्वी की जुड़वां बहन माना जाता है। मिशन शुक्र ग्रह, वहां की सतह और इसकी उप-सतह, वायुमंडलीय रसायन विज्ञान और सौर हवाओं के अध्ययन पर केंद्रित होगा। इसरो के अध्यक्ष के सिवन ने कहा कि ये उत्साह से भरा हुआ मिशन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिवन ने शुक्रवार को श्रीहरिकोटा में 108 स्कूली छात्रों को युविका-2019 के युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा, हमें दुनिया भर से शानदार प्रतिक्रिया मिली है और हमारी 20 से अधिक पेलोड की योजना है। 


इसरो अध्यक्ष ने आगे कहा कि आदित्य एल1 और एक्सपोसेट मिशन परिभाषित किए गए हैं। बाकी योजना चरणों में हैं। सिवन के अनुसार अदित एल1, सूर्य मिशन पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन को समझने और भविष्यवाणी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed