फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after RBI guidelines digital payment companies enhance security features

RBI के आदेश पर डिजिटल ऑडिट, सुरक्षित होगा आपका पेमेंट

Mon, 19 Dec 2016 01:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Dec 2016 01:31 PM IST
विज्ञापन
after RBI guidelines digital payment companies enhance security features

भारत में नोटबंदी के बाद डिजिटल पेमेंट्स के लिए एक ओर लोगों का रुझान बढ़ा है तो वहीं दूसरी ओर इस पर साइबर खतरा भी मंडरा रहा है। आरबीआई ने इस खतरे के मद्देनजर डिजिटल पेमेंट कराने वाली कंपनियों को सुरक्षा के लिए स्पेशल ऑडिट कराने को कहा था।

विज्ञापन


आरबीआई की इन सिफारिशों की वजह से अब डिजिटल पेमेंट कराने वाली कंपनियों को ये सुरक्षा ऑडिट कराना पड़ रहा है। इकनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक इन कंपनियों को सुरक्षा के कई अतिरिक्त उपाय भी करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक नोटिफिकेशन जारी कर सभी प्रीपेड इंस्ट्रमेंट्स कंपनियों को प्राथमिकता के आधार पर स्पेशल ऑडिट की सलाह दी थी। इसके साथ ही ऑडिट के बाद आई रिपोर्ट के आधार पर तत्काल कदम उठाने की बात भी आरबीआई की तरफ से कही गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडिट हो गया शुरू

after RBI guidelines digital payment companies enhance security features

डिजिटल पेमेंट्स पर हैकिंग खतरे को देखते हुए आईटी ऐक्ट समीक्षा के लिए भी कहा गया। हाल ही में साइबर हैकिंग ग्रुप लीजन ने भारत में हैंकिंग को बेहद आसान बताते हुए कई हाई-प्रोफाइल ट्विटर अकांउट हैक करने का दावा किया था।

रिजर्व बैंक ने मोबाइल वॉलेट कंपनियों को स्पेशल ऑडिट के तहत सिस्टम ऑडिट में हार्डवेयर स्ट्रक्चर, ऑपरेटिंग सिस्टम और अहम ऐप्लिकेशंस, सिक्यॉरिटी और कंट्रोल, समेत अन्य जरूरी आकलन करने को कहा था।

मोबिक्विक और सिट्रस जैसी कंपनियों ने आरबीआई की सलाह के अनुसार ऑडिट का काम शुरू कर दिया है। सिट्रस के फांउडर जिंतेंद्र गुप्ता कहते हैं कि हमने आरबीआई के निर्देशों के अनुसार ऑडिट करना शुरू कर दिया है। मोबिक्विक के डाइरेक्टर प्रॉडक्ट्स रोहन खारा का भी कहना है कि ये प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, हम इसे जल्द पूरा कर लेंगे। वहीं पेटीएम का कहना है कि हम आरबीआई के मुताबिक ऑडिट जरूरतों का पालन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed