फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after pulwama attack the special dress material is making for Indian army

सेना के लिए बनाए जा रहे ऐसे कपड़े, चाकू-छुरी और पत्थरों के 'वार' को करेगा बेकार

Sun, 17 Feb 2019 04:32 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 17 Feb 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
after pulwama attack the special dress material is making for Indian army
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सेना के जवानों के लिए ऐसे विशेष तरह के कपड़े तैयार किए जा रहे हैं, जिन पर दुश्मनों के चाकू, पत्थर आदि का वार नहीं हो सकेगा। ऐसे कपड़ों से बनी वर्दी पहने जवानों पर अगर पत्थर या छुरी फेंका जाएगा, तो वह फिसल जाएगा और जवानों को कोई चोट नहीं पहुंचेगी। 
विज्ञापन


उत्तरी भारत टेक्स्टाइल शोध संघ(एनआईटीआरए) ने इस तरह का खास कपड़ा तैयार किया है। नॉर्दर्न इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन की ओर से आयोजित 58वीं संयुक्त प्रौद्योगिकी नेशनल सेमिनार में इस खास प्रोटेक्टिव टेक्सटाइल के बारे में बताया गया। 
विज्ञापन


निटरा के साइंटिस्टों ने इस कपड़े को 'स्टैब रेजिस्टेंट टेक्सटाइल' का नाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह खास कपड़ा इतना मजबूत होगा कि उसे सामने वाला काट नहीं पाएगा। इसका परीक्षण जारी है और काफी हद तक इसमें सफलता प्राप्त हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्थरबाजों से निबटने में होगा मददगार

साइंटिस्टों ने बताया कि सेना के जवानों को ऐसे वारों से बचाने के लिए यह खास तरह का कपड़ा बनाया है। यह कपड़ा कट रेजिस्टेंट होगा, जिसे पत्थरबाजी के दौरान पहने जाने वाले उपकरणों पर चढ़ा दिया जाए तो उन्हें नुकसान नहीं पहुंचेगा। यह कपड़ा पत्थर की चोट से कटता नहीं है। 

पिछले कुछ सालों से कश्मीर में देखा जा रहा है कि बड़ी संख्या में अलगाववादी संगठनों द्वारा सेना पर पत्थरबाजी कराई जाती है। युवाओं को बरगला कर उन्हें भड़काया जाता है। सेना की मजबूरी होती है कि युवाओं पर फायरिंग न करें, लेकिन उन्हें चोटें लगती है। इस कपड़े से तैयार वर्दी उन्हें मदद करेगी। 

सेना के टेंट के लिए तैयार कर रहे फायरप्रूफ कपड़े

रेगिस्तान हो या बर्फीले पर्वतीय इलाके, ऐसे स्थानों पर सेना और अर्द्धसैनिक बलों को टेंट में रहना पड़ता है।खाना बनाना-पकाना-खाना टेंट में ही होता है।  जरा सी सावधानी हटते ही आग लगने की संभावना रहती है। ऐसी स्थिति के लिए निटरा एक खास तरह के फायरप्रूफ यानि कि अग्निरोधी कपड़ा तैयार कर रहा है। इस कपड़े का टेंट बनाए जाने पर टेंट में आग नहीं लगेगी। 






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed