फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After protests, MAMI scraps plans of screening Pakistani film

मुंबई फिल्म फेस्टिवल में नहीं दिखाई जाएगी पाकिस्तानी फिल्म

Tue, 18 Oct 2016 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो/ मुंबई Updated Tue, 18 Oct 2016 04:13 AM IST
विज्ञापन
After protests, MAMI scraps plans of screening Pakistani film
उड़ी में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर कड़ा ऐतराज होने के बाद अब मामी फिल्म फेस्टिवल में पाकिस्तानी फिल्म ‘जागो हुआ सबेरा’ नहीं दिखाई जाएगी। मुंबई की संघर्ष फाउंडेशन नामक एक गैरसरकारी संस्था के विरोध के बाद आयोजकों ने यह फैसला किया है।
विज्ञापन


आगामी 20 अक्तूबर से मुंबई के एक मल्टीप्लैक्स थिएटर में18वें जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो रही है, जहां 54 देशों की 180 से ज्यादा फिल्में दिखाई जाएंगी। मामी फिल्मी मेले में इन सभी फिल्मों के साथ ही पाकिस्तान की जागो हुआ सबेरा फिल्म भी शामिल की गई थी। संघर्ष संस्था के पृथ्वी हस्के ने इसके  विरोध में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने फेस्टिवल के आयोजकों पर राष्ट्रवादी भावनाओं के संग खिलवाड़ का आरोप लगाया था और पुलिस से इसके खिलाफ प्रदर्शन करने की इजाजत भी मांगी थी। हालांकि पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर बॉलीवुड दो हिस्सों में बंटा हुआ है। लेकिन, सोमवार को फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों ने बयान जारी कर कहा कि ताजा हालात के मद्देनजर मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल ने तय किया है कि रिस्टोर्ड क्लासिक सेक्शन में दिखाए जाने के लिए चुनी गई फिल्म जागो हुआ सबेरा को नहीं दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


फिल्म जागो हुआ सबेरा सन 1958 में पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में बनी थी। बांग्लादेश के मछुआरों की कहानी पर बनी इस फिल्म की शूटिंग ढाका में हुई थी। यह फिल्म बांग्ला के प्रसिद्ध कथाकार मानिक बंदोपाध्याय की कहानी पर आधारित थी। फिल्म की पटकथा और गीत मशहूर शायर फ़ैज अहमद फ़ैज ने लिखे थे। फिल्म में प्रमुख भूमिका खान अताउर रहमान और तृप्ति मित्रा ने निभाई थी।  इस फिल्म को इसी साल 69वें कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। सन 1960 के ऑस्कर अवार्ड में इसे सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा वर्ग श्रेणी में नामांकित किया गया था। फिल्म अभिनेता अमीर खान और उनकी पत्नी किरण राव रिस्टोर्ड क्लासिक वर्ग का संचालन करने वाली हैं। 20 से 27 अक्टूबर तक चलने वाले मामी फिल्म फेस्टिवल के दौरान मुंबई के विभिन्न सिनेमाघरों में फिल्में दिखाई जाती हैं जिसके लिए दर्शकों को पहले से पंजीकरण कराना होता है। इस फेस्टिवल में बॉलीवुड के अलावा दूसरे देशों की मशहूर फिल्मी हस्तियां शिरकत करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed