फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After PM narendra modi announcement about an address to nation tweet social media reaction 

पीएम मोदी के ट्वीट पर दाऊद की गिरफ्तारी, मसूद के मारे जाने तक की लगीं अटकलें

Wed, 27 Mar 2019 08:58 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Wed, 27 Mar 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
After PM narendra modi announcement about an address to nation tweet social media reaction 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुधवार सुबह 11.23 बजे किए गए एक ट्वीट ने देशवासियों की उत्सुकता के साथ ही बेचैनी भी बढ़ा दी थी। पीएम ने लिखा, मेरे प्यारे देशवासियों, वह करीब 11.45-12.00 बजे एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आप के बीच मैं आऊंगा। इसके बाद लोग सोशल मीडिया, टीवी और एफएम रेडियो पर लगातार अपडेट लेते रहे। जैसे जैसे समय बढ़ता जा रहा था लोगों की दिल की धड़कन तेज होती जा रही थी। टीवी चैनलों से लेकर सोशल मीडिया पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को भारत लाने, जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के मारे जाने या आपातकाल लगाए जाने को लेकर अटकलें लगती रहीं। 

विज्ञापन


12 बजने पर भी पीएम का राष्ट्र के नाम संदेश प्रसारित नहीं होने पर सोशल मीडिया पर जोक भी चलने लगे तो कुछ मोदी को लेकर कटाक्ष भी करने लगे। वहीं कुछ लोग 8 नवंबर 2016 को की गई नोटबंदी की तरह ही 2000 के नए नोटों को भी बंद करने और एटीएम के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुटने की बात कहने लगे। आखिरकार 12.25 बजे पीएम का संदेश प्रसारित होना शुरू होने के बाद लोगों ने जाकर राहत महसूस की।  
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, पीएम लोकसभा चुनावों के परिणाम घोषित करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं इंदिरा गांधी की आपातकाल की घोषणा करती तस्वीरें

सागर राय नामक व्यक्ति ने लिखा, दाऊद गिरफ्तार कर वापस लाया गया? हाफिज सईद या मसूद अजहर मारा गया? सोशल मीडिया पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की आपातकाल की घोषणा करती तस्वीरें भी वायरल हुईं। सोशल मीडिया यूजर निहारिका राणा ने लिखा, मैंने अपनी स्पीड डॉयल लिस्ट में अपने सीए का नंबर जोड़ लिया है। आमिर पठान ने ट्वीट किया, पीएम मोदी जी देश को संबोधित करने जा रहे हैं। मैं पहले से ही एटीएम पहुंच चुका हूं। 

गौरीश सलुंके ने लिखा, एक और नोटबंदी? क्या उन्होंने मसूद अजहर या दाऊद को दबोच लिया? क्या हम पाकिस्तान पर बात करने जा रहे हैं? ओएमजी, मैं अब बहुत व्याकुल हो रहा हूं। एक ट्विटर यूजर ने पाकिस्तानी पीएम इमरान खान की ब्लड प्रेशर की जांच कराने वाली तस्वीर पोस्ट की और लिखा, पीएम मोदी के देश के नाम संबोधन से ठीक पहले इमरान खान अपना बीपी जांचवाते हुए।

एक अन्य यूजर ने लिखा, पीएम के देश के नाम संदेश के एलान से पहले ही कांग्रेस ने अपने एक प्रतिनिधिमंडल को चुनाव आयोग के पास आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत करने भेज दिया है और राहुल प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed