फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After PM Modi Priyanka will also hold a rally in Purnia; party will hold meeting on 24 to plan seat allocation

Congress: PM मोदी के बाद प्रियंका भी करेगी पूर्णिया में रैली, सीटों की प्लानिंग के लिए पार्टी 24 को करेगी बैठक

Wed, 17 Sep 2025 06:02 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 17 Sep 2025 06:02 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी आगामी दिनों में बिहार का दौरा करने जा रही है। एक माह के अंतराल में प्रियंका गांधी का यह दूसरा बिहार का दौरा होगा। इसकी तैयारी बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुरु कर दी है। प्रियंका 26 सितंबर को पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करेंगी।

विज्ञापन
After PM Modi Priyanka will also hold a rally in Purnia; party will hold meeting on 24 to plan seat allocation
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां शुरु होने चुकी है। भाजपा-जेडीयू और कांग्रेस-आरजेडी ने अपनी चुनावी तैयारियां शुरु कर दी है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी आगामी दिनों में बिहार का दौरा करने जा रही है। एक माह के अंतराल में प्रियंका गांधी का यह दूसरा बिहार का दौरा होगा। इसकी तैयारी बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुरु कर दी है। प्रियंका 26 सितंबर को पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करेंगी। जहां 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी जनसभा की थी। बिहार को 40 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात दी।
विज्ञापन


इससे पहले सांसद प्रियंका गांधी बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुइ थी। वे अपने भाई राहुल गांधी के साथ बाइक रोड शो में शामिल हुई थी। इस रोड़ में दोनों नेताओं के बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी शामिल हुए थे। इस दौरान प्रियंका ने बिहार की एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला था। वहीं एसआईआर पर चुनाव आयोग को घेरा था।
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की यह रैली पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के गढ़ में होगी। इस जनसभा को सफल के लिए खुद पप्पू यादव तैयारियों में जुटे हुए है। हाल ही में पूर्णिया में हुई पीएम मोदी की रैली में पप्पू यादव का प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करते हुए और हंसते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर लिखा था कि प्रधानमंत्री जी, पूर्णिया एयरपोर्ट के शुभारंभ के लिए पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र की ओर से आभार! लेकिन मखाना किसानों का दर्द हमारे लीडर राहुल गांधी जी ही सिर्फ समझते हैं, आप और आपकी सरकार मखाना किसानों को सिर्फ दर्द देना जानती है!
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ECI: अब EVM में दिखेगी प्रत्याशी की रंगीन फोटो, चुनाव आयोग ने नियमों में किया संशोधन; बिहार से होगी शुरुआत

कांग्रेस ने बुलाई नेताओं की बैठक
इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार इलेक्शन कमेटी की घोषणा कर दी है।इस कमेटी की पहली बैठक 18 सितंबर को दोपहर 1 बजे पटना में होगी। इस कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। जो उम्मीदवारों के चयन में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके बाद 24 सितंबर को भी बैठक होगी। जिसमें सभी वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते है। इसके बाद 26 को प्रियंका गांधी का बिहार दौरा होगा। सूत्रों का कहना है कि,24 सितंबर को पटना बैठक में कांग्रेस पार्टी की रणनीति को और पुख्ता करेगी। जिसमें गठबंधन सहयोगियों, खासकर राजद और वाम दलों के साथ सीट बंटवारे पर चर्चा होगी।पार्टी इस बार राज्य में 50 से अधिक सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की योजना बना रही है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सीटों की संख्या पर निर्णय हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed