{"_id":"5e9642388ebc3e78dd04d096","slug":"after-pm-modi-other-bjp-leaders-changed-dp-with-wearing-masks-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: पीएम मोदी के बाद भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर बदली अपनी फोटो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid-19: पीएम मोदी के बाद भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर बदली अपनी फोटो
Wed, 15 Apr 2020 04:37 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 15 Apr 2020 04:37 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Narendra Modi Twitter
पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा करने के संबोधन के ठीक बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘ट्विटर’ और ‘फेसबुक’ पर अपनी प्रोफाइल फोटो भी बदल दी। उन्होंने गमछे से बने मास्क वाली तस्वीर को प्रोफाइल फोटो बनाया है। इसके बाद भाजपा के पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी ट्विटर पर मास्क पहने हुए प्रोफाइल फोटो लगाई है।
विज्ञापन
बता दें कि पीएम मोदी ने ट्विटर और फेसबुक पर फोटो बदलने के साथ ही लोगों को हमेशा मास्क पहनने और घर पर ही बने मास्क पहनने का संदेश भी दिया है। पीएम ने कहा लॉकडाउन का पालन करें तभी हम कोरोना वायरस को हरा पाएंगे।
विज्ञापन