फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after pakistan Afghanistan take u turn on SAARC Satellite

पाक के बाद अफगानिस्तान ने भी ठुकराया पीएम मोदी का 'तोहफा'

Mon, 16 May 2016 08:49 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Mon, 16 May 2016 08:49 AM IST
विज्ञापन
after pakistan Afghanistan take u turn on SAARC Satellite
पाक के बाद अफगानिस्तान की भी मोदी के उपग्रह में दिलचस्पी नहीं
 पाकिस्तान के नाता तोड़ने के बाद अब अफगानिस्तान भी भारत की दक्षिण एशियाई उपग्रह परियोजना में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, अफगानिस्तान ने अपनी अंतरिक्ष संबंधी जरूरतों के लिए एक यूरोपीय कंपनी से नाता जोड़ा है। अफगानिस्तान से उपग्रह संबंधी बातचीत से जुड़े एक अधिकारी ने बताया, ‘हमने कई दौर की बातचीत की। एक मौके पर उन्होंने एक खास मांग की, हमने उसे पूरा किया। अगली बैठक में उन्होंने कुछ दूसरी मांग सामने रख दीं।’ अधिकारी ने कहा, ‘एक और मुद्दा उपग्रह की लोकेशन का था। भारत और अफगानिस्तान जिस ऑर्बिट में अपने-अपने उपग्रह रखना चाहते थे, वह कमोबेश एक ही थी।’ 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि उपग्रह परियोजना में बांग्लादेश की भी बहुत दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि वह अपने भूस्थैतिक संचार उपग्रह ‘बंग बंधु-1’ का प्रक्षेपण करने वाला है। बहरहाल, श्रीलंका, भूटान, मालदीव और नेपाल अब भी इस परियोजना को आगे ले जाने के लिए उत्सुक हैं। इन देशों से बातचीत जारी है।
विज्ञापन


2014 में की थी इस ‘तोहफे’ की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून 2014 में इसरो से एक ऐसा उपग्रह विकसित करने को कहा है जिसे पड़ोसी देशों के लिए ‘तोहफे’ के रूप में समर्पित किया जाए। उन्होंने काठमांडू में दक्षेस शिखर सम्मेलन के दौरान भी इस संबंध में घोषणा की थी। भारत ने दक्षेस देशों के लिए खास तौर पर तैयार किए जाने वाले इस उपग्रह के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने के मकसद से दूसरे सदस्य देशों के विशेषज्ञों के साथ विचार विमर्श किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed