{"_id":"597c23e14f1c1beb1b8b49fb","slug":"after-nitish-kumar-joined-nda-prashant-kishor-lost-his-cabinet-rank-from-bihar-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश के भाजपा में शामिल होने का प्रशांत किशोर को नुकसान, छिना कैबिनेट दर्जा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नीतीश के भाजपा में शामिल होने का प्रशांत किशोर को नुकसान, छिना कैबिनेट दर्जा
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार के भाजपा में मिल जाने के बाद बिहार की राजनीति में तूफान आ गया है। एनडीए से हाथ मिलाने का नुकसान भले ही आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को हुआ हो, लेकिन एक शख्स और हैं जिन्हें भी इस कदम से बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
वो शख्स प्रशांत किशोर हैं, जिनके लिए ये कदम किसी सदमे से कम नहीं माना जा रहा है। अहमदाबाद मिरर की खबर के मुताबिक उनसे सीएम के सलाहकार का कैबिनेट दर्जा छिन लिया गया। प्रशांत किशोर वो शिल्पकार हैं, जिन्होंने बिहार में महागठबंधन की जीत का पूरा ढांचा तैयार किया था।
विज्ञापन