{"_id":"59afb3f64f1c1b5d078b47d1","slug":"after-mohan-bhagwat-west-bengal-government-blocked-amit-shah-events","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल सरकार ने भागवत के बाद अमित शाह के कार्यक्रम पर लगाई रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल सरकार ने भागवत के बाद अमित शाह के कार्यक्रम पर लगाई रोक
अमर उजाला, टीम डिजिटल
Updated Wed, 06 Sep 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के होने वाले कार्यक्रम के लिए जगह नहीं देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर बीजेपी का कहना है कि उन्होंने अमित शाह के कार्यक्रम के लिए कोलकाता में कई जगहों के लिए आवेदन किया था लेकिन उनके कार्यक्रम के लिए कोई जगह तय नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
बताते चलें कि इसके पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने उस ऑडिटोरियम की बुकिंग कैंसिल कर दी है, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रमुख मोहन भागवत भाषण देते वाले थे। कार्यक्रम के आयोजकों को ऑडिटोरियम की बुकिंग के कैंसिल होने की जानकारी मौखिक तौर पर ही दी गई। महाजाति सदन, कोलकाता का एक प्रमुख ऑडिटोरियम है। सदन के प्रशासन ने उस बुकिंग को कैंसिल कर दिया है जिसमें अक्टूबर में होने वाले एक कार्यक्रम में मोहन भागवत भाषण देने वाले थे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि शाह 11 से 13 सितंबर के बीच पश्चिम बंगाल के दौरे जा रहे हैं। उनके कार्यक्रम के लिए 12 सितंबर को नेताजी इनडोर स्टेडियम बुक किया गया था। हालांकि बाद में किसी वजह के चलते कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद बीजेपी के नेताओं ने ममता सरकार पर हरेक मुद्दे पर राजनीति खेल रही है। इसी के चलते अमित शाह के कार्यक्रम के लिए जगह नहीं दी गई ।
विज्ञापन
पढ़ें: आरएसएस की समन्वय बैठकः प्रचारक बोले मोदी से जनता खुश, लेकिन मंत्री-सांसदों से खफा
गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में कोलकाता पुलिस ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को शहर में रैली करने से भी रोक दिया था। पुलिस ने इस रैली को रद्द करने के पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था। हालांकि कोलकाता हाईकोर्ट ने मोहन भागवत को कोलकाता ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रैली करने की इजाजत दे दी थी। वहीं दिसम्बर 2014 में विश्व हिंदू परिषद की रैली को भी परेड ग्राउंड में करने से पुलिस ने रोक दिया था। यहां भी मोहन भागवत भाषण देने वाले थे।