फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Lok Sabha elections Yogi Adityanath Cabinet is likely to expand

लोकसभा चुनाव के बाद हो सकता है योगी के मंत्रिमंडल में बदलाव

Mon, 29 Apr 2019 04:33 AM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: तिवारी अभिषेक Updated Mon, 29 Apr 2019 04:33 AM IST
विज्ञापन
After Lok Sabha elections Yogi Adityanath Cabinet is likely to expand
फाइल फोटो

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के चार मंत्रियों के मैदान में उतरने के मद्देनजर चुनाव बाद राज्य मंत्रिमंडल का पहला विस्तार होने की संभावना है। भाजपा ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के चार मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा है। इनमें ताजा नाम प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी का है। उन्हें अंबेडकर नगर सीट से पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। इस सीट पर लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 12 मई को मतदान होगा।

विज्ञापन


भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची में प्रदेश के पशु धन मंत्री एसपी सिंह बघेल को आगरा से उम्मीदवार बनाया था। आगरा में पिछली 18 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान हो चुका है। इसके अलावा जिन प्रत्याशियों को जिन मंत्रियों को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है उनमें राज्य की महिला एवं परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी (इलाहाबाद) और खादी ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी (कानपुर) भी शामिल हैं।
विज्ञापन


रीता ने वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव लखनऊ सीट से राजनाथ सिंह के खिलाफ लड़ा था जिसमें वह दूसरे स्थान पर रही थीं। इलाहाबाद में आगामी 12 मई को मतदान होगा। वहीं, कानपुर में 29 अप्रैल को वोट पड़ेंगे। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता हीरो बाजपेई ने बताया कि इन चारों मंत्रियों के अपने काम के प्रति समर्पण की वजह से पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


(इनपुटःभाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed