फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Kerala, monsoon rises towards Tamil Nadu

केरल के बाद तमिलनाडु की ओर बढ़ा मानसून, मैंगलोर में भारी बारिश से जन-जीवन प्रभावित 

Tue, 29 May 2018 08:25 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Tue, 29 May 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
After Kerala, monsoon rises towards Tamil Nadu
मैंगलोर
मानसून ने मंगलवार को तीन दिन पहले ही केरल में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक अब मानसून तमिलनाडु की ओर बढ़ रहा है। अगले 48 घंटे में यह केरल के बाकी हिस्सों और मध्य अरब एशिया पर भी छा जाएगा। विभाग ने इस बार सामान्य बारिश का अुनमान जताया है। 
विज्ञापन


वहीं मैंगलोर में तेज बारिश हुई है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मैंगलोर की 300 मिमी बारिश होने से सड़कों पर जलभराव हो गया। बारिश के बाद एनडीआरएफ की टीम ने निरीक्षण किया है। खराब मौसम के चलते बुधवार को स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की गई है। वहीं उड़ान और ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। 
विज्ञापन


देश में मानसून 1 जून को दस्तक देता है और पूरे देश पर छाने में करीब एक महीने का समय लेता है। इस बार मानसून ने तीन दिन पहले ही देश में दस्तक दे दी है। निजी एजेंसी स्काईमेट का दावा है कि मानसून ने सोमवार को ही केरल में दस्तक दे दी थी। स्काईमेट के मुताबिक, अरब सागर में बना गहरा निम्न दबाव आने वाले दिनों में मानसून को पश्चिमी तटों पर आगे की ओर ले आएगा। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के चलते मानसूनी हवाएं तेजी से आगे बढ़ेंगी। इससे जून के पहले सप्ताह में पूर्वोत्तर राज्यों में भी कुछ स्थानों पर मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ जगह भारी बारिश की उम्मीद

अगले 24 घंटों में अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप और कर्नाटक में एक या दो जगह बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है। केरल, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 

उत्तराखंड में होगी मध्यम बारिश

After Kerala, monsoon rises towards Tamil Nadu
मौसम
असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और तटीय आंध्र के हिस्सों में बुधवार को मध्यम बारिश की संभावना है।

दिल्ली में गर्म रहेगा दिन

विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बुधवार को लू जैसे हालात से राहत मिलने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में लू का प्रकोप जारी रह सकता है। दिल्ली में हल्की धूल भरी आंधी की संभावना है। दिन के समय मौसम गर्म रहने की उम्मीद है। मुंबई और चेन्नई में आंशिक बादल छाए रहेंगे। हालांकि, दिन गर्म और आर्र्द रहेगा।

राजस्थान में पारा 48 के पार

राजस्थान के श्रीगंगानगर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 48.7 दर्ज किया गया। इसके अलावा चूरू में 47.6, बीकानेर में 46.2, पिलानी 45.6, कोटा 45.5 और जैसलमेर में 45 डिग्री दर्ज किया गया। विभिन्न स्थानों पर गर्म हवाएं अगले 24 घंटे तक चलती रहेंगी। 

आंधी-बारिश, तूफान से यूपी, बिहार, झारखंड में 49 लोगों की मौत

नई दिल्ली। सोमवार से मंगलवार के बीच देश के तीन राज्यों में आंधी, बारिश, तूफान और आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 49 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 19 लोगों की मौत बिहार में हुई। गया में पांच, औरंगाबाद में पांच, मुंगेर में चार, कटिहार में तीन और नवादा में दो लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये सहायता की घोषणा की। 

वहीं, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में देर रात तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 10 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। झारखंड में बारिश और आंधी-तूफान से अब तक 12 लोगों की मौत हुई, जबकि 28 से ज्यादा जख्मी हुए। आकाशीय बिजली गिरने से रांची में तीन, पालामू और रामगढ़ में दो-दो की मौत हुई। चतरा, हजारीबाग, लोहरादाग और बोकारो में एक-एक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed