फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Karnataka Kerala Left Front Tamil Nadu DMK stage protest against Centre in Delhi Know all about it

Politics: कर्नाटक के बाद केरल की LDF और तमिलनाडु की DMK ने खोला मोर्चा, सरकार के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन

Thu, 08 Feb 2024 11:06 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 08 Feb 2024 11:06 AM IST
सार

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के नेतृत्व में एलडीएफ के विरोध प्रदर्शन को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन का समर्थन मिला है। वाम मोर्चा के मंत्री, विधायक और सांसदों नेविरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
After Karnataka Kerala Left Front Tamil Nadu DMK stage protest against Centre in Delhi Know all about it
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को तमिलनाडु के सीएम का मिला साथ - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्र सरकार पर लगातार आर्थिक अत्याचार और नाइंसाफी के आरोप लगाए जा रहे हैं। एक दिन पहले जहां कर्नाटक सरकार ने दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं आज केरल की वाम मोर्चा और तमिलनाडु की डीएमके अपने-अपने राज्यों को धन आवंटन में कथित लापरवाही और पक्षपात को लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ अलग-अलग प्रदर्शन कर रही है। 

विज्ञापन


केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने पार्टी नेताओं के साथ जंतर-मंतर पर 'वित्तीय अन्याय' को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

केरल के मंत्री कदन्नापल्ली रामचंद्रन ने कहा, 'केंद्र सरकार की गतिविधियों के कारण वे संविधान बनाए रखने के पक्ष में नहीं हैं। जहां तक संविधान का सवाल है, हम कुछ मदद लेना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।'


स्टालिन का मिला समर्थन
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के नेतृत्व में एलडीएफ के विरोध प्रदर्शन को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन का समर्थन मिला है। वाम मोर्चा के मंत्री, विधायक और सांसद गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू होने वाले विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।

विजयन ने बुधवार को कहा था कि केंद्र दक्षिणी राज्य को अपने इतिहास के सबसे खराब वित्तीय संकट की ओर धकेल रही है। केरल के साथ केंद्र के भेदभाव और उसके परिणामस्वरूप वित्तीय संकट ने राज्य को विरोध का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर किया है।

यूडीएफ नहीं लेगी हिस्सा
हालांकि, यूडीएफ ने यह कहते हुए विरोध प्रदर्शन में भाग लेने से इनकार कर दिया था कि वह वाम के केंद्र पर लगाए आरोपों से सहमत नहीं है।

पक्षपात करने का आरोप
वहीं, अंतरिम बजट 2024-25 में तमिलनाडु को आवश्यक धनराशि आवंटित नहीं करने पर केंद्र के विरोध में वरिष्ठ नेता टीआर बालू के नेतृत्व में डीएमके काली शर्ट पहनकर संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन करेगी। डीएमके ने भी भगवा पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। नेता ने कहा कि हाल ही में चक्रवात, बारिश और बाढ़ से उत्पन्न खराब हालातों से निपटने के लिए केंद्र ने तमिलनाडु को उचित रूप से धन नहीं दिया।

इन मांगों को नहीं किया पूरा
डीएमके सांसद एवं पार्टी के संसदीय दल के नेता बालू ने कहा कि कांग्रेस सहित गठबंधन दलों के सांसदों से राष्ट्रीय राजधानी में शामिल होने का आग्रह किया गया है। डीएमके का कहना है कि अंतरिम बजट में चक्रवात, बारिश और बाढ़ के बाद लगभग 37,000 करोड़ रुपये की राहत की मांग करने वाले तमिलनाडु के प्रतिनिधित्व पर कोई घोषणा नहीं की गई थी। इसके अलावा, मदुरै में एम्स की स्थापना समेत तमिलनाडु की विकास परियोजनाओं के लिए कोष आवंटन को लेकर भी अंतरिम बजट में कोई घोषणा नहीं की गई थी।

सीएम के धरने में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है- आरिफ मोहम्मद
संघीय ढांचे के खात्मे और दक्षिणी राज्यों को असमान कर वितरण का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ केरल के मुख्यमंत्री के विरोध प्रदर्शन पर सीपीआई नेता डी राजा ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय मुद्दा है, न कि केवल केरल, कर्नाटक या तमिलनाडु का। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार राज्य की शक्तियों को छीन रही है। साथ ही संवैधानिक मूल्यों के खात्में का भी केंद्र पर आरोप लगाया है।


इसी बीच, मुख्यमंत्री के विरोध के सवाल पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है। 

यह विपक्ष का एक राजनीतिक नाटक है- राजीव चंद्रशेखर
दक्षिण राज्यों को करों के असमान वितरण के आरोप पर केंद्र सरकार के खिलाफ केरल के मुख्यमंत्री के विरोध पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि इंडिया गठबंधन के तीन सहयोगियों द्वारा समन्वित प्रयास में एक राजनीतिक नाटक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह उनकी अक्षमता और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए एक राजनीतिक नाटक के अलावा और कुछ नहीं है। केरल देश में सबसे खराब आर्थिक रूप से कुप्रबंधित राज्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed