{"_id":"600199ec8ebc3e31c87ac501","slug":"after-having-a-fight-with-the-married-boyfriend-girlfriend-reached-his-house-and-said-in-front-of-his-wife-she-will-live-with-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा प्रेमी नाराज हुआ तो प्रेमिका पहुंच गई घर, पत्नी के सामने बोली- मैं भी यहीं रहूंगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शादीशुदा प्रेमी नाराज हुआ तो प्रेमिका पहुंच गई घर, पत्नी के सामने बोली- मैं भी यहीं रहूंगी
Fri, 15 Jan 2021 08:12 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Fri, 15 Jan 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
अहमदाबाद में हाई-वोल्टेज ड्रामा तब हुआ जब पति-पत्नी के सामने वो आ गई। दरअसल, यहां के एक होटल में एक प्रेमिका अपने प्रेमी के जन्मदिन पर उससे मिलने पहुंची। सब कुछ अच्छा चल रहा था कि अचानक दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे प्रेमी गुस्से में आ गया और होटल छोड़कर अपने घर की ओर चल दिया। प्रेमी को इस बात की भनक भी नहीं लगी कि प्रेमिका उसका पीछा कर रही है। ऐसे में वो उसके घर धमक पड़ी। घर पहुंचते ही प्रेमिका ने प्रेमी की पत्नी के सामने सारी पोल पट्टी खोलकर रख दी और फिर जिद करने लगी कि अब वो इसी घर में दोनों के साथ रहेगी। इससे परेशान होकर प्रेमी की पत्नी ने पुलिस हेल्पलाइन से मदद मांगी।
विज्ञापन
विजय और स्नेहा (बदले हुए नाम) अहमदाबाद के थलतेज में रहते हैं। उनकी शादी 3 साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही विजय की किसी बात पर नाराज होकर स्नेहा अपने मायके चली गई थी। वह 6 महीने तक मायके में ही रही। इसी दौरान विजय की जान पहचान सूरत में रहने वाली ममता (बदला हुआ नाम) से हो गई। कुछ ही दिनों में दोनों का अफेयर शुरू हो गया।
विज्ञापन
इस ड्रामे में ट्विस्ट तब आया जब इस बात का खुलासा हुआ कि ममता खुद भी शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। हालांकि, ये बात विजय को पहले से पता थी। दोनों ने अपने अवैध संबंधों की बात सभी से छुपाकर रखी थी, लेकिन झगड़े की वजह से इनका राज सामने आ गया। इस दौरान ममता विजय और स्नेहा के साथ ही उनके घर में ही रहने की जिद पर अड़ गई।
विज्ञापन
स्नेहा के फोन के बाद पुलिस हेल्पलाइन की टीम घर पहुंची। टीम ने ममता को उसके शादीशुदा और एक बच्चे की मां होने का हवाला देते हुए समझाया। पुलिस ने उसे कहा कि अपने बच्चे के भविष्य के बारे में विचार कर तुम्हें अपने घर लौट जाना चाहिए। काफी समझाने के बाद आखिरकार ममता अपने घर जाने के लिए तैयार हुई।