फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Haj subsidy scrapped Central Government cut airfares for Haj pilgrims

सब्सिडी खत्म करने के बाद सरकार ने हजयात्रियों के हवाई किराये में की भारी कटौती  

Wed, 28 Feb 2018 03:17 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Feb 2018 03:17 AM IST
विज्ञापन
After Haj subsidy scrapped Central Government cut airfares for Haj pilgrims
haj

हज यात्रियों के लिए सब्सिडी खत्म करने के बाद सरकार ने हज यात्रियों को किराये में कटौती का तोहफा दिया है। सरकार की तरफ से मंगलवार को हज किराये में 20 हजार से लेकर 97 हजार रुपये तक की कटौती की गई। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इसे ‘बड़ा कदम’ बताया है।

विज्ञापन


नकवी ने कहा, ‘यह निर्णय हमारी ‘बिना तुष्टिकरण के सशक्तिकरण’ की नीति के तहत लिया गया है। इससे कांग्रेस नीत यूपीए शासन के दौरान कथित रूप से हज सब्सिडी के नाम पर  हज यात्रियों का राजनैतिक और आर्थिक शोषण का अंत होगा।’ एयर इंडिया, सऊदी एयरलाइन और फ्लाइनस एयरलाइंस के जेद्दा और मदीना के टिकट के दामों में 18-49 फीसदी की कटौती होगी। 
विज्ञापन


हज यात्री देश के 20 स्थानों से हज यात्रा के लिए रवाना हो सकते हैं। इसमें इंदौर भी एक केंद्र है लेकिन इस बार यहां से कोई यात्री नहीं जा रहा है। भारत से इस साल 1.75 लाख मुस्लिम हज यात्रा पर रवाना होंगे। इससे पहले सरकार ने साल 2012 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए इस साल जनवरी में हज सब्सिडी खत्म कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थान        किराया (2018)     किराया  (2014)
कश्मीर        1,01,400        1,98,350
वाराणसी        92004           1,12,300
मुंबई             57857               98750
दिल्ली            71853               98750    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed