फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After gas leak, children started feeling dizzy in school, more than 30 students admitted to hospital

Tamil Nadu: गैस लीक होने के बाद स्कूल में बच्चों को आने लगे चक्कर, 30 से ज्यादा छात्र अस्पताल में भर्ती

Fri, 25 Oct 2024 08:39 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: बशु जैन Updated Fri, 25 Oct 2024 08:39 PM IST
सार

चेन्नई के एक स्कूल में शुक्रवार दोपहर को छात्रों की आंखों में जलन होने लगी। कुछ छात्रों को चक्कर आने लगे और बेचैनी होने लगी। स्कूल में कैमिस्ट्री लैब से गैस लीक होने की आशंका है।

विज्ञापन
After gas leak, children started feeling dizzy in school, more than 30 students admitted to hospital
स्कूल। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

चेन्नई के एक स्कूल में गैस लीक होने के बाद 30 से ज्यादा विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ गई। छात्रों को स्कूल प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने के बाद छात्रों के अभिभावकों में हड़कंप मच गया। आननफानन परिजन अस्पताल पहुंचे। विद्यार्थियों की हालत खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चेन्नई के एक स्कूल में शुक्रवार दोपहर को छात्रों की आंखों में जलन होने लगी। कुछ छात्रों को चक्कर आने लगे और बेचैनी होने लगी। स्कूल में कैमिस्ट्री लैब से गैस लीक होने की आशंका है। हालांकि स्कूल प्रशासन ने गैस लीक होने की बात से इन्कार किया। हालांकि तीन छात्रों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


एक छात्रा की मां ने कहा कि दो दिन पहले मेरी बेटी ने सांस लेने में कठिनाई और उल्टी की शिकायत हुई। बेटी ने कल भी यही शिकायत की थी। आज भी उसे उल्टी हुई और चक्कर आ रहा था। लेकिन कुछ शिक्षकों ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। स्कूल ने हमें नहीं बताया। हमारी बेटी को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  हम उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। अभी तक स्कूल प्रशासन ने हमें कुछ नहीं बताया है।

जानकारी पर एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ के कमांडर एके चौहान ने बताया कि संदिग्ध गैस लीक होने के बाद कई छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी छात्र सुरक्षित हैं। अभी मैं घटना का सटीक कारण नहीं बता सकता। हमें अभी तक कारण का पता नहीं चल पाया है। हमारी टीम ने स्थिति का आकलन किया। सब कुछ सामान्य है, हमें किसी गैस की गंध नहीं आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed