{"_id":"5b2dda304f1c1b315d8b6ae5","slug":"after-four-years-of-marriage-mohammed-shami-s-wife-hasin-jahan-will-be-modeling","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के चार साल बाद मॉडलिंग की दुनिया में लौटीं हसीन जहां, फिल्मों में कर सकती हैं काम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शादी के चार साल बाद मॉडलिंग की दुनिया में लौटीं हसीन जहां, फिल्मों में कर सकती हैं काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब चार महीने से क्रिकेटर पति मोहम्मद शमी से चल रहे विवाद के बीच चार साल बाद हसीन जहां मॉडलिंग की दुनिया में लौट आई हैं। शादी के बाद शमी के कहने पर उसने वर्ष 2014 में मॉडलिंग की दुनिया को छोड़ दिया था। पिछले दिनों हसीन ने मुंबई में फोटो शूट भी कराया। आने वाले समय में वह फिल्मों में भी दिख सकती हैं। वह कुछ फिल्म निर्देशकों के भी संपर्क में हैं।
विज्ञापन
हसीन जहां ने 6 मार्च, 2018 को मोहम्मद शमी पर दूसरी महिलाओं से संबंध रखने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। हसीन ने शमी और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ कोलकाता में रिपोर्ट भी दर्ज कराई। इन विवादों के बीच पिछले दिनों हसीन जहां ने मॉडलिंग की दुनिया में वापसी कर ली है।
विज्ञापन
उन्होने मुंबई के डिजाइनर के लिए फोटो भी शूट किए गए। इसके अलावा छह से सात एसाइनमेंट के लिए भी फोटो शूट हो चुके हैं। वह गाजियाबाद के फिल्म डायरेक्टर आनंद कुमार के भी संपर्क में हैं। सब कुछ सही रहा तो हसीन फिल्मों में भी काम कर सकती हैं।
विज्ञापन
हसीन जहां का कहना है कि मैंने काफी संघर्ष करके मॉडलिंग में अपनी जगह बनाई थी। विवाद के बाद बेटी बेबो की जिम्मेदारी मुझ पर है। उसे किसी तरह की कोई परेशानी न हो और उसके भविष्य के लिए मैं दोबारा मॉडलिंग की दुनिया में आई हूं।
उन्होंने कहा कि मुझे फिल्म का भी ऑफर मिला है। फिल्म जिला गाजियाबाद के डायरेक्टर आनंद कुमार से एक फिल्म पर बातचीत चल रही है। इसके अलावा लघु फिल्मों के भी प्रस्ताव मिले हैं।