फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After four months 8 thousand new cases of corona came out in Maharashtra Delhi and Bengal increased strictness

महाराष्ट्र में चार माह बाद कोरोना के 8 हजार नए मामले आए सामने, दिल्ली और बंगाल ने बढ़ाई सख्ती 

Thu, 25 Feb 2021 12:01 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 25 Feb 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
After four months 8 thousand new cases of corona came out in Maharashtra Delhi and Bengal increased strictness
मुंबई बांद्रा रेलवे स्टेशन का एक दृश्य। (File photo) - फोटो : PTI

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि बुधवार को भी जारी रही और राज्य में करीब चार महीने बाद संक्रमण के 8,807 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 21,21,119 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि बुधवार को 80 और मरीजों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 51,937 हो गई।

विज्ञापन


राज्य में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी हुई है। यहां मंगलवार को कोविड-19 के 6,218 नए मामले सामने आए थे। अधिकारियों ने बताया कि 80 मौतों में से 27 मौतें पिछले 48 घंटे में हुईं जबकि 22 मौतें पिछले सप्ताह हुई थीं। 
विज्ञापन


बाकी 31 मौतें पिछले सप्ताह से पहले की अवधि के दौरान हुई थीं। वहीं, बुधवार को 2,772 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे राज्य में अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 20,08,623 हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई शहर में कोविड-19 के सबसे अधिक नए मामले सामने आए। यहां बुधवार को 1,167 नए मामले दर्ज हुए। नागपुर जिला (नागपुर शहर को छोड़कर) और अमरावती शहर में क्रमश: 818 और 627 नए मामले सामने आए।

इधर, देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बंगाल और दिल्ली की सरकारों ने बड़ा फैसला लिया है। एक तरफ बंगाल सरकार ने हवाई यात्रा के जरिये दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है तो वहीं दिल्ली सरकार ने पांच राज्यों के लोगों के प्रवेश पर कुछ सख्ती बढ़ा दी है।

बंगाल की बात करें तो यहां महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना से आने वाले लोगों के लिए निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य होगा। यह रिपोर्ट फ्लाइट डिपार्चर से 72 घंटे से ज्यादा पहले की नहीं होनी चाहिए।


वहीं दिल्ली सरकार की तरफ से कहा गया है कि अब मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, केरल और पंजाब से दिल्ली आने वाले लोगों को निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाने पर ही राजधानी में प्रवेश मिलेगा। बता दें यह नियम 27 फरवरी से 15 मार्च तक लागू रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed