फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After FELUDA CSIR develops paper test RAY to identify Covid variants within an hour

अच्छी खबर: कोविड-19 के सभी नए वेरिएंट का एक घंटे में पता लगाएगी नई टेस्ट किट, नाम है 'रे'

Fri, 05 Feb 2021 08:38 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 05 Feb 2021 08:38 PM IST
विज्ञापन
After FELUDA CSIR develops paper test RAY to identify Covid variants within an hour
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने एक नया कोविड-19 परीक्षण विकसित किया है जो कि एक घंटे में वायरस के प्रकार की पहचान कर सकता है। महान बंगाली फिल्म निर्माता और लेखक सत्यजीत रे को श्रद्धांजलि देते हुए इस नए परीक्षण किट को ‘रे’ (रैपिड वैरिएंट अस्से) नाम दिया गया है। यह उसी सीएसआईआर टीम द्वारा बनाया गया है, जिसने पिछले साल अप्रैल में  कोविड-19 परीक्षण किट फेलूदा को डिजाइन किया था। बता दें, फेलूदा कोविड-19 परीक्षण के लिए बनाई गई एक पेपर किट है। इस किट का नाम बांग्ला फिल्मकार सत्यजीत रे की फिल्मों और कहानियों का एक किरदार रहे फेलूदा के नाम पर रखा गया था जो कि हर हाल में छानबीन कर हर समस्या का रहस्य खोज ही लेता था। 

विज्ञापन

एक घंटे में नए स्ट्रेन का चलेगा पता

दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले पहले से कम हो गए हैं। इसके साथ ही कई देशों में कोरोना टीकाकरण भी शुरू किया जा चुका है, लेकिन कई देशों में कोरोना के नए स्ट्रेन का संक्रमण अब भी तेजी से फैल रहा है। कोरोना के नए स्ट्रेन का पता लगाने के लिए वायरस के जीनोम अनुक्रमण की जांच करनी पड़ती है, जिसकी रिपोर्ट आने में 36 से 48 घंटे का समय लगता है। हालांकि, अब भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा विकसित परीक्षण किट ‘रे’ एक घंटे के अंदर ही कोरोना वायरस का पता लगाने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशालाओं का संघ स्थापित

कोरोना वायरस का नया प्रकार पिछले वेरिएंट की तुलना में अधिक संक्रामक है। ऐसे में भारत में इसके प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने यूके से सभी उड़ानों को निलंबित कर रखा है। बता दें, जनवरी में लगभग दो दर्जन देशों से आए कोरोना वायरस के नए वैरिएंट की जांच के लिए जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशालाओं का एक संघ स्थापित किया गया था। इन प्रयोगशालाओं में यात्रियों से एकत्रित किए गए सैंपल की जांच के लिए जीनोम अनुक्रमण किया जाता है। जीनोम अनुक्रमण खून से लिए गए डीएनए के नमूने का विश्लेषण करने की एक प्रक्रिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed