फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Facebook Post On Soumya Verdict, Justice Markandeya Katju Gets Court Invite

सौम्या मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस काटजू को कोर्ट में पेश होने को कहा

Tue, 18 Oct 2016 03:58 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Tue, 18 Oct 2016 03:58 AM IST
विज्ञापन
After Facebook Post On Soumya Verdict, Justice Markandeya Katju Gets Court Invite
- फोटो : Twitter
देश के इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट ने अपने किसी पूर्व जज को अपने यहां पेश होने को कहा है। सर्वोच्च अदालत ने अपने पूर्व जज मार्केंडय काटजू से अपने सामने पेश होकर  सनसनीखेज सौम्या रेप केस में सुनाए गए फैसले की बुनियादी खामियां बताने को कहा है। जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस यू यू ललित ने मार्केंडय काटजू को पेश होने का नोटिस जारी करते हुए कहा कि वह सम्मानित व्यक्ति हैं। हम उनसे आग्रह करते हैं कि वह हमारे सामने आएं और फैसले की आलोचना करने वाली फेस्टबुक पोस्ट पर चर्चा करें।
विज्ञापन


इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की मदद कर रहे अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा, मेरी समझ में यह पहली बार है जब किसी पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज को किसी फैसले के संबंध में खुद पेश होने को कहा गया है। अपनी फेसबुक पोस्ट में जस्टिस काटजू ने सौम्या रेप कांड पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना की थी। काटजू ने कहा था, सर्वोच्च अदालत ने सौम्या रेप केस के आरोपी गोविंदासामी को हत्या का दोषी न करार देकर गंभीर गलती की है। बेंच ने इस मामले में केरल सरकार और सौम्या की मां की ओर से पेश समीक्षा याचिका पर सुनवाई स्थगित कर रखी है।  बेंच ने कहा है कि वह जस्टिस काटजू की फेसबुक पोस्ट पर बहस करना चाहती है।  
विज्ञापन


बेंच ने जस्टिस काटजू की इस पोस्ट का हवाला देते हुए कहा कि इस मामले पर (सौम्या रेप केस) विस्तार से दलीलें पेश की गईं और फैसले से पहले एक निष्कर्ष पर पहुंचा गया। हम नहीं समझते कि अब इस मुकाम पर अब कोई राय जाहिर करना जायज है। फिर भी अगर मुद्दा उठा है और किसी रिटायर्ड जज की ओर से कोई विचार आया है तो इस पर पूरे सम्मान के साथ बात होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed