फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Ethiopia plane crash Jet Airways and SpiceJet to be asked for Boeing model information

इथोपिया हादसे के बाद भारतीय डीजीसीए हुआ सतर्क, कंपनियों से मांगी विमानों की जानकारी

Mon, 11 Mar 2019 12:56 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 11 Mar 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
After Ethiopia plane crash Jet Airways and SpiceJet to be asked for Boeing model information
स्पाइसजेट - फोटो : PTI

इथोपिया विमान हादसे के बाद अब माना जा रहा है कि विमानन नियामक संस्था डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) बोइंग 737 मैक्स 8 के उपयोग को लेकर जांच कर सकता है। इस बात की जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। इथोपिया एयरलाइंस का बोइंग विमान रविवार को क्रैश हो गया था। हादसे में विमान में सवार सभी 157 लोगों की मौत हो गई।


loader

डीजीसीए इस मामले पर एयरलाइंस जैसे जेट एयरवेज, स्पाइसजेट दोनों से बात कर सकता है। जो बोइंग के सबसे अधिक बिकने वाले जेटलाइनर के नवीनतम संस्करण को संचालित कर रहे हैं। वहीं बोइंग से संपर्क कर लिया गया है।



इथोपिया एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान राजधानी अदीस अबाबा से नैरोबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, उसमें सवार चार भारतीय नागरिक, पर्यटकों और कारोबारियों सहित सभी 157 लोगों की मौत हो गई।

विमान क्रैश होने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि विमान हवा में लड़खड़ाते हुए देखा गया और छह मिनट बाद ही क्रैश हो गया। हादसे के बाद चीन ने भी सभी घरेलू विमानन कंपनियों से बोईंग 737 मैक्स 8 का व्यावसायिक इस्तेमाल तत्काल बंद करने को कहा है।

जेट एयरवेज और स्पाइटजेट ऐसे दो भारतीय वाहक हैं जो बोइंग 737 मैक्स 8 का संचालन करते हैं। इस मामले पर स्पाइसजेट का कहना है कि वह मैक्स 8 से सभी विमानों का संचालन कर रहा है। जेट एयरवेज की ओर से अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

एक बयान जारी कर बोइंग ने कहा है कि वह इथोपियन क्रैश की जांच में मदद करेगी। विमान बनाने वाले बोइंग ने कहा है, "हम यात्रियों और क्रू मेंबर के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। बोइंग की तकनीकी टीम इथोपियन एक्सीडेंट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो और अमेरिकी ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के दिशा-निर्देश के अनुसार तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए हादसे वाली जगह पर पहुंचेगी।"

न्यूज एजेंसी के अनुसार, राजधानी अदीस अबाबा से करीब 60 किलोमीटर दूर बीशोफ्तू के पास विमान क्रैश हुआ है। ये विमान एयरलाइंस ने नवंबर में ही खरीदा था। इथियोपियन एयरलाइन को अफ्रीका की सबसे बड़ी एयरलाइन माना जाता है। इससे पहले इस एयरलाइंस का एक विमान बेरूत से उड़ान भरने के बाद क्रैश हो गया था, जिसमें 90 यात्रियों की जान चले गई थी।

ऐसा ही एक विमान अक्तूबर में भी क्रैश हो गया था, जिसमें सवार सभी 189 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे को देखते हुए इथोपिया और चीन में बोइंग की सेवाओं पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed