फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after doklam standoff for ITBP recurits candidates must have knowledge of chinese language

'ड्रैगन' के मंसूबे समझने के लिए ITBP सीख रही चीनी भाषा

Tue, 29 Aug 2017 11:16 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Tue, 29 Aug 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
after doklam standoff for ITBP recurits candidates must have knowledge of chinese language

भारत और चीन के बीच डोकलाम विवाद खत्म माना जा रहा है, लेकिन इंडो तिब्बतीयन बॉर्डर पुलिस उसके मंसूबों को समझने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रही है। आईटीबीपी नई भर्तियों के लिए चीनी भाषा मन्दारिन का ज्ञान अनिवार्य कर रही है। ऐसा भी माना जा रहा है भारत बॉर्डर पर कोई विवाद नहीं चाहता, इसलिए इसे एक कोशिश भी माना जा रहा है।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि आवेदकों को चीनी भाषा ही नहीं तिब्बती भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी होगा। उनके मुताबिक अक्सर ऐसा होता है कि चीनी भाषा नहीं आने की वजह से चीनी सैनिकों से गलफहमी हो जाती है, इसलिए अब जो नई भर्तियां की जाएंगी उसके लिए चीनी और तिब्बती भाषा का आना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें: आखिरकार भारत के आगे झुका चीन, डोकलाम से सेना हटाने को हुआ तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक अगर दोनों देशों के सैनिकों में कम्यूनिकेशन लेवल बेहतर होगा तो हाल ही में पत्थरबाजी और धक्कामुक्की जैसी हरकतों पर रोक लगाई जा सकेगी। तिब्बती भाषा आना इसलिए अनिवार्य किया गया है, क्योंकि कुछ चीनी सैनिक वहां तिब्बती भाषा भी बोलते हैं, ऐसे में ये भी कम्यूनिकेशन लेवल में सुधार ला सकेगा।

सूत्रों के मुताबिक करीब 12 टीचरों की भर्ती की गई हैं जो मंसूरी में ट्रेनिंग अकादमी चलाएंगे। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक 9000 तैनात जवानों में से सिर्फ 150 ऐसे कर्मी हैं, जिन्हें चीनी भाषा आती है। इनमें से कई अफसरों ने आर्मी ट्रेनिंग अकादमी में और जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में चीनी भाषा सीखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed